एक्सप्लोरर

UP News: ड्राइवर को आई नींद...ट्रक में जा घुसी कार, दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Moradabad Accident: कुन्दरकी निवासी मृतक नरगिस की शादी संभल जनपद के सिरसी में हुई थी. जिसका परिवार मुंबई में जाकर रहने लगा था. फिलहाल घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है.

UP Accident: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कुंदरकी थाना इलाके में आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर कार ड्राइवर को नींद आ जाने से कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी और एक्सीडेंट हो गया. इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है यह परिवार मुंबई में रहता है और रिश्तेदारी में शादी के समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से कार से मुरादाबाद के कुंदरकी कस्बे को आ रहे थे. इस हादसे के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं.

मुरादाबाद आगरा नेशनल हाइवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे खड़े ट्रक से अचानक एक कार आ टकराई. कार में दो युवतियां एक महिला एक पुरुष सवार थे. कार सवार चारों लोग अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे. जानकारी के अनुसार मुंबई से नरगिस पत्नी इकराम और उनकी बेटी अल्फ़ी पुत्री इकराम फ्लाइट से दिल्ली आए थे. जहां नरगिस ने अपनी भतीजी सिमरन पुत्री शमीम व अपने खलेरे भाई (मौसी के भाई) शमीम पुत्र सईद को अपने साथ लिया. कार में सवार होकर रवाना हुए. देर रात जब कार कुन्दरकी थाना इलाके के आगरा नेशनल हाइवे स्थित बिस्कुट फैक्टरी पर पहुंची तो अचानक ड्राइवर को नींद आ गई और कार ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो की मुरादाबाद के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.  

बताया जाता है कुन्दरकी निवासी मृतक नरगिस की शादी संभल जनपद के सिरसी में हुई थी. जिसका परिवार मुंबई में जाकर रहने लगा था. फिलहाल घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है. देर शाम तक चारों लोगों को सुफर्द ए खाक किया जाएगा. मुरादाबाद के एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि परिवार दिल्ली से होंडा सियार कार में सवार होकर मुरादाबाद के कुंदरकी की तरफ जा रहा था कि रास्ते में ड्राइवर को नींद आ गई. फिर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. जिस से घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई और बाद में इलाज के दौरान दो अन्य की भी मौत हो गई. इस तरह घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

MP Election 2023: 'कांग्रेस को वोट मत देना सावधान रहना...', मध्य प्रदेश में अखिलेश यादव ने जनता से की अपील

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget