एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में रेस लगाना पड़ा भारी! आगे निकलने की होड़ में पलटी बस, 1 बच्चे की मौत, 7 घायल

Moradabad News: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ दोनों बस चालक रेस लगा रहे थे, तभी एक बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और वो पलट गई, इस हादसे में एक लड़के की मौत हो गई है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आगे निकलने की होड़ में रेस में एक बस ओवरटेक करते हुए पलट गई. इस हादसे में एक 13 साल के लड़के की मौत हो गई, जबकि सात लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

यह घटना मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके में मुरादाबाद कांशीपुर हाइवे पर घटित हुई. जहां दो निजी बसों के ड्राइवर आपस में रेस लगा रहे थे, तभी एक बस बेकाबू हो गई और ओवरटेक करते हुए पलट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. 

हादसे में 13 साल के लड़के की मौत
इस हादसे में 13 वर्षीय दीपांशु की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. बस में 14 यात्री सवार थे. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. लोगों का कहना है आखिर ये डग्गामार बसों को रोड पर चलने की अनुमति कैसे मिल रही? इन बसों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है, जिसकी वजह से ये हादसे होते हैं. ये बस चालक अक्सर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं. 

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी बस ड्राइवर की तलाश तेज कर दी है. तहसीलदार ठाकुरद्वारा प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों बसें आपस में रेस लगा रही थी और एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थीं. जब बस आजाद नगर गांव पहुंची, तो एक बस ने पलटा खा लिया. हमने घायलों को अस्पताल भिजवाया है और मृतक के परिवार वालों को सरकारी मदद दिलाने के लिए करवाई शुरू कर दी है. जो भी संभव मदद सरकार की तरफ से हो सकती है वह कराई जाएगी. 

हादसे में घायल यात्रियों का इलाज कराया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. 

उत्तराखंड में हेली हादसों के बाद UCADA सख्त, दो पायलटों के लाइसेंस रद्द, यात्रियों की सुरक्षा में चूक का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget