एक्सप्लोरर

Moradabad Crime News: मुरादाबाद में अधंविश्वास में पड़ा शख्स, तांत्रिक ने हत्या के बाद माथे पर किया तिलक

UP News: मुरादाबाद में घरेलू समस्याओं और तनाव से मुक्ति पाने के लिए युवक ने तांत्रिक से संपर्क किया. तांत्रिक ने उसे अपने घर बुलाकर चाकू से गला रेत डाला. पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया.

Moradabad Crime News: मुरादाबाद में घरेलू समस्याओं के तनाव से मुक्ति पाने के लिए एक तांत्रिक के पास इलाज कराने गए ग्रामीण की तांत्रिक ने हत्या कर उसके खून से माथे पर तिलक किया और वहां से भाग गया पुलिस ने ग्रामीण की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए भेष बदला और तांत्रिक के पास घरेलू समस्याओं का निदान कराने के लिए पहुँच गयी जिसके बाद बातों बातों में तांत्रिक ग्रामीण की हत्त्या कर उसे मुक्ति दिला देने की बात भेष बदले पुलिस वालों को मरीज समझ कर बता बैठा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

मुरादाबाद में एक तांत्रिक ने तंत्र क्रिया करते हुए एक ग्रामीण की हत्या कर दी. इसके बाद शव जंगल में फेंक दिया. हत्या का सिरा तलाशते हुए पुलिस तांत्रिक तक पहुंची तो उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि, ग्रामीण खुद उसके पास मुक्ति मांगने आया था. मुरादाबाद के एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस पूछताछ में तांत्रिक ने बताया कि उसने वसंत पंचमी की रात को तंत्र क्रिया के लिए ग्रामीण को जंगल में अपनी झोपड़ी पर बुलाया था. इसके बाद तंत्र मंत्र करते हुए उसके गले में रस्सी के तीन फंदे लगाकर कस दिया.

'साधना के लिए किया यह काम'
तांत्रिक का कहना है कि उसने ऐसा तंत्र साधना के लिए किया था. लेकिन फंदा कसते ही ग्रामीण बेहोश हो गया और फिर होश में नहीं आया. जब तांत्रिक को लगा कि ग्रामीण अब होश में नहीं आएगा तो उसने चाकू से उसका गला रेत दिया. इसके बाद उसके खून से माथे पर तिलक किया और अपनी झोंपड़ी पर लौट आया. पुलिस ने तांत्रिक राजेश कश्यप को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है. घटना बिलारी थाना क्षेत्र के गांव कनौबी की है. कनौबी के जंगल में एक ईख के खेत में 26 फरवरी को एक ग्रामीण की सड़ीगली लाश जंगल में पड़ी मिली थी.

मृतक मानसिक रूप से परेशान था
पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की तो लाश की शिनाख्त रामवीर सिंह पुत्र स्व. श्यामलाल निवासी रुस्तमपुर खास के रूप में हुई थी. पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि रामवीर 12 फरवरी से अपने घर से गायब था. 13 फरवरी को उसके बेटे विपिन ने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट बिलारी थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की तो उन्होंने किसी से भी रंजिश होने से इंकार कर दिया था. परिवार वालों ने बस इतना बताया कि रामवीर सिंह पिछले कुछ वक्त से कम बातें करता था वह मानसिक रूप से परेशान था. 

मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए तांत्रिक से किया संपर्क
एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि रामवीर सिंह अक्सर सिहाली लद्दा गांव में तांत्रिक राजेश कश्यप के पास जाता था. राजेश कश्यप ने अपने गांव से दूर जंगल में एक झोंपड़ी बना ली थी उसी में रहकर वह तंत्रमंत्र करता था. राजेश कश्यप ने आसपास के क्षेत्र में ये बात फैला रखी थी कि उसे काली मां की सिद्वी है और वह लोगों की परेशानियों को दूर कर सकता है. रामवीर सिंह भी इसी झांसे में आकर राजेश कश्यप के पास जाता था. तांत्रिक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रामवीर ने उससे कहा था कि वह मानसिक तनाव से मुक्ति चाहता है इसके अलावा वह चाहता है कि उसकी बेटी की शादी हो जाए. 

तांत्रिक ने चाकू से गला रेता
तांत्रिक राजेश कश्यप ने पुलिस पूछताछ में बताया की उसने रामवीर सिंह से कहा कि बसंत पंचमी को अच्छा मुहूर्त है. 12 फरवरी की शाम को आ जाना, मैं तभी तुम्हें तुम्हारे कष्टों से मुक्ति दिलाऊंगा. तांत्रिक के झांसे में आया रामवीर उसके पास पहुंच गया. पहले तो तांत्रिक ने जमकर शराब पी इसके बाद वह उसे तंत्रमंत्र के बहाने झोंपड़ी से करीब 200 मीटर की दूरी पर ईख के खेत में ले गया. वहां उसने अपने मफलर से रामवीर के गले पर तीन बार लपेट के फंदा बनाया. इसके बाद इस फंदे को कस दिया. फंदा कसते ही रामवीर बेहोश हो गया. फिर उसका चाकू से गला रेत डाला.

तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तांत्रिक ने पुलिस को बताया कि जब फंदा कसने के बाद रामवीर को होश नहीं आया तो उसे लगा कि अब वह मर जाएगा इसलिए उसने चाकू से उसका गला रेत दिया. गर्दन से रिसते खून से अपने माथे पर तिलक किया और फिर अपनी झोंपड़ी पर आ गया. पुलिस मफलर से पहचान न कर ले इसलिए अपना मफलर भी रामवीर के गले से खोल लाया उसकी साइकिल अपनी झोंपड़ी में छुपा दी. पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार करने के बाद उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और रामवीर की साइकिल बरामद कर ली है. 

ये भी पढ़ें: Gorakhpur News: महाशिवरात्रि पर सीएम योगी गोरखपुर को देंगे सौगात, 165 करोड़ के CBG प्लांट का करेंगे लोकार्पण

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget