एक्सप्लोरर

UP News: मुरादाबाद में हैवान बना टीचर, 7वीं के बच्चे को लात-घूंसों से पीटा, आईसीयू में भर्ती हुआ छात्र

Moradabad Student News: यह घटना मुरादाबाद के थाना मझोला इलाके के दिल्ली रोड स्थित निजी स्कूल आर्यंस इंटर नेशनल स्कूल की है. पीड़ित छात्र कक्षा 7 में पढ़ने वाला 13 साल का दिव्यांश है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक टीचर के द्वारा छात्र को पीटने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार गणित के टीचर ने सातवीं कक्षा के एक छात्र को लात घूंसों से इतना पीटा कि वह बेहोश हो कर गिर गया और जब उसे निजी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कर उसकी जाँच की तो पता चला कि छात्र के हार्ट के सॉफ्ट टिशू में इंजरी हुई है. छात्र के परिवार वालों ने स्कूल प्रशासन और आरोपी टीचर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने आरोपी अध्यापक को निलंबित कर उसके खिलाफ स्पष्टीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी है. पीड़ित छात्र के  परिवार वालों ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की है.  मामला मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके के आर्यन्स इंटरनेशनल स्कूल का है.  
    
इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये घटना मुरादाबाद की है जहां स्कूली शिक्षक की पिटाई से छात्र की हालत बिगड़ गई जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. वहीं परिजनों ने स्कूल टीचर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिटाई की वजह से बच्चे के दिल और दिमाग में चोटें आई हैं. पीड़ित छात्र के दादा ने बताया कि जब वह स्कूल गये तो स्कूल के प्रिंसिपल ने बदतमीज़ी करते हुए कहा कि आपका बेटा मरा तो नहीं है. 

आर्यंस इंटर नेशनल स्कूल की घटना
 
बता दें कि घटना मुरादाबाद के थाना मझोला इलाके के दिल्ली रोड स्थित निजी स्कूल आर्यंस इंटर नेशनल स्कूल की है. पीडित छात्र कक्षा 7 में पढ़ने वाला 13 साल का दिव्यांश है. पीड़ित छात्र दिव्यांश की मां ममता पाल के मुताबिक उनका बेटा दिव्यांश कल स्कूल गया था तभी किसी बात पर पुष्कर चौहान नाम के गणित के टीचर ने उनके बेटे को धक्का दिया और उसकी पिटाई कर दी, जिससे वो बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. वहीं मुरादाबाद के एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया के मुताबिक कल इस मामले में प्रार्थना पत्र दिया गया था मामले में जांच की जा रही है. फिलहाल बच्चा अस्पताल में भर्ती है और खतरे से बाहर है. पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.  

ये भी पढ़ें:

Moradabad Flood: लगातार बारिश से मुरादाबाद में बाढ़ जैसे हालात, पानी में डूबी सैकड़ों बीघा फसल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget