एक्सप्लोरर

Moradabad Flood: लगातार बारिश से मुरादाबाद में बाढ़ जैसे हालात, पानी में डूबी सैकड़ों बीघा फसल

Moradabad News: प्रशासन ने सभी एसडीएम व राजस्व विभाग की टीमों को बाढ़ ग्रस्त गांवों पर नजर बनाए रखने को कहा है. साथ ही, लोगों की जान व माल की सुरक्षा के लिए टीमों को तैयार रखा गया है.

UP News: उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश का असर उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है. पिछले तीन दिन से पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से मैदानी इलाकों में नदियां पूरे ऊफान पर हैं. मुरादाबाद में रामगंगा नदी में कालागढ़ डाम से 5000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बाढ़ आ गई है. रामगंगा नदी का बाढ़ का पानी खेतों में भर गया है. बाढ़ का पानी शहरी इलाकों की तरफ भी बढ़ रहा है जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है.

वहीं मुरादाबाद में किसान अपने खेतों पर जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं. यहां किसानों का कहना है कि उनकी धान और सब्जियों की फसलें बाढ़ के पानी से बर्बाद हो गई है और सब्जियों के खेत नदी के पानी में डूब गए हैं. बाढ़ की वजह से भिंडी, तुरई , करेला और लौकी सहित तमाम सब्जियों की फसलें बर्बाद हो रही है.  अगर इसी तरह से नदी का पानी बढ़ता रहा तो आबादी में पानी घुस जाएगा और लोगों को घरों में रहना भी मुश्किल हो जाएगा. 

पशुओं का चारा लाने के लिए नाव इस्तेमाल कर रहे हैं किसान

दूसरी ओर जिला प्रशासन ने रामगंगा नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ के पानी से लोगों को दूर रहने को कहा है. प्रशासन के द्वारा नदी के आस-पास के इलाकों में सावधानी बरती जा रही है. इसके अलावा बाढ़ इलाके में आने वाली चौकियों को सक्रिय कर लगातार निगरानी की जा रही हैं. प्रशासन ने सभी एसडीएम व राजस्व विभाग की टीमों को बाढ़ ग्रस्त गांवों पर नजर बनाए रखने को कहा है. साथ ही, किसी भी परिस्थिति में लोगों की जान व माल की सुरक्षा के लिए टीमों को तैयार रखा गया है. बता दें कि किसान अपने खेतों पर नाव से जाकर पशुओं के लिए चारा काटकर ला रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

UP News: मकान की छत के छज्जे पर चढ़ा सांड, अखिलेश यादव ने योगी सरकार से कर दी ये मांग

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget