एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में ड्यूटी से लौट रहे 2 पुलिसकर्मियों को ट्रक ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौके पर मौत

UP News: मुरादाबाद में ड्यूटी से लौट रहे दो पुलिसकर्मियों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने दलपतपुर जीरो पॉइंट के पास टक्कर मार दी. हादसे में एक कांस्टेबल राजकुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ड्यूटी से लौट रहे दो पुलिसकर्मियों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने दलपतपुर ज़ीरो पॉइंट के पास टक्कर मार दी. इस घटना में एक हैड कांस्टेबल राजकुमार की मौत हो गयी, जबकि दूसरा सिपाही मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर भाग गया.  

घटना मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके की है. मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल राजकुमार बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के ददरुआ गांव के रहने वाले थे. उनकी तैनाती मुरादाबाद के कटघर थाने की काशीपुर तिराहा चौकी पर चल रही थी. राजकुमार अपने साथी सिपाही मनोज कुमार के साथ बाइक से रफातपुर गांव में शब-ए-बरात की तैयारियों का जायजा लेने गए थे. 

घायल पुलिसकर्मियों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया
दोनों बाइक से थाने लौट रहे थे की जीरो प्वाइंट के पास पाकबड़ा से रामपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. चालक कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर भाग निकला. घायल पुलिसकर्मियों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया. 

जीरो प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की बाइक में टक्कर मारने के बाद भी चालक ने ट्रक की रफ्तार कम नहीं की, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों की बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और दोनों पुलिसकर्मी दूर तक घसीटते चले गए. हेड कांस्टेबल राजकुमार सिर के बल सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लगी इसी कारण उनकी मौत हो गई. वहीं सिपाही मनोज कुमार भी घिसटने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए. 

पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया
पुलिसकर्मियों की बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक रामपुर की ओर जाने के बजाय ट्रक लेकर शहर के अंदर की ओर भागा. करीब एक किलोमीटर तक चालक ने ट्रक दौड़ाया और भैसिया जाने वाले रास्ते पर ट्रक छोड़कर भाग निकला. बाद में पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया. चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी. हेड कांस्टेबल राजकुमार सिविल लाइंस के हरथला में पत्नी सुनीता, बेटे शिवम और सुरेंद्र के साथ रहते थे. 

राजकुमार सिविल लाइंस थाने में भी तैनात रह चुके थे. हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत की खबर से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई. एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह समेत अन्य अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने हादसा होने का कारण तलाशने का प्रयास किया. इसके बाद सभी अधिकारी टीएमयू अस्पताल पहुंचे और घायल सिपाही मनोज कुमार का हालचाल लिया. 

हेड कांस्टेबल का शव उनके पैतृक गांव भेजा गया
शव के पोस्टमार्टम के बाद हेड कांस्टेबल राजकुमार को अंतिम सलामी दी गई. अफसरों ने उनके परिवार से बातचीत की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इसके बाद हेड कांस्टेबल के शव को बरेली स्थित उनके पैतृक गांव के लिए भिजवा दिया गया. इससे पहले भी जीरो प्वाइंट पर कई हादसे हो चुके हैं. 

इन हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कई बार मीटिंग की, दुर्घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया लेकिन हादसों पर अब तक रोक नहीं लग पाई है. एक साल में दस से ज्यादा लोगों की जीरो प्वाइंट पर हुए हादसों में जान चली गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में सर्राफा व्यापारी पर गोली चलाने वाले, 2 इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget