उत्तराखंड में 8 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना, इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, टिहरी और रूद्रप्रयाग जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया है.

देहरादून. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश में 8 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, टिहरी और रूद्रप्रयाग जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया की अभी 8 जुलाई तक अच्छी बारिश प्रदेश में होगी, लेकिन इसके आगे मानसून और भी ज्यादा एक्टिव हो जाएगा. 9 जुलाई से 13 जुलाई के बीच प्रदेश में बरिश का सिलसिला और तेज रहेगा. ख़ासतौर पर गढ़वाल रीजन में भारी बारिश की संभावना के साथ ही कई जगहों पर भारी बरिश भी हो सकती है.
राजधानी देहरादून में भी अलर्ट जारी प्रदेश की राजधानी देहरादून में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यहां भी भारी बारिश के आसार बने हुए हैं. ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कई विभाग अलर्ट पर हैं. शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम का दावा है की उसकी तैयारियां पूरी हैं और वो 24 घंटे अलर्ट पर है.
गौरतलब है कि देहरादून में जलभराव की बहुत बड़ी समस्या है. पानी की निकासी के लिए आज तक कोई ठोस प्लान नहीं बन पाया है. हालांकि निगम के अधिकारियों का कहना है की उनके द्धारा आपदा नियंत्रण कक्ष तैयार किया हुआ है. देहरादून वासियों के लिए निगम द्धारा दो नंबर जारी किए गए हैं. जिन पर फोन करके जलभराव, नालों के ओवर फ्लो व अन्य शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं. देहरादून के लोग 0135-265-3572 और 9389138716 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:
Delhi में कल फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके...बार बार क्यों आ रहा है भूकंप?

























