एक्सप्लोरर

यूपीः मथुरा में सरकारी बस कंडक्टर से लूट, बदमाशों ने लूटे 43 हजार रुपये

अभी एक लूट का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मथुरा में एक और लूट का मामला सामने आया है. यहां सरकारी बस कंडक्टर से 43 हजार रुपये लूट लिए गए.

मथुरा, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के मथुरा में अभी एक लूट का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि दूसरा सामने आ गया. शुक्रवार शाम को मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर खराब खड़ी सरकारी बस के कंडक्टर से टिकट बुकिंग के 43 हजार 600 रुपए लूट लिए और फरार हो गए.

पुलिस के अनुसार यह वारदात नौहझील थानांतर्गत मानागढ़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में घटी. जहां दिल्ली से बांदा जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस खराब हो जाने पर क्षेत्रीय डिपो से टोइंग वैन आने के इंतजार में खड़ी हुई थी. उन्होंने बताया कि जब परिचालक आशीष पटेल बस से नीचे उतरकर खराबी जानने का प्रयास कर रहा था, तभी तीन लुटेरे आए और उसे धमकाकर रुपयों से भरा बैग छीनकर ले गए.

पटेल की सूचना पर सीओ मांट रविकांत पाराशर मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने पूरे जिले में सूचना देकर लुटेरों को घेरने का प्रयास किया लेकिन उनका कुछ पता न चला सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

एक दिन पहले हुई लूट गौरतलब है कि एक दिन पहले यानि गुरुवार को ही मथुरा में एक और लूट की घटना हुई थी. इस घटना में बदमाशों में एक शख्स से लोन के 4 लाख रुपये लूट लिए थे. फिलहाल, इस मामले में भी पुलिस को लुटेरों की तलाश है.

दो उप निरीक्षक निलंबित, जांच के आदेश उधर, मथुरा जिले में मामलों की जांच में कोताही बरतने के आरोप में मांट थाना क्षेत्र के दो दरोगा को निलंबित कर उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं. पुलिस प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर बीती रात सभी थानों की समीक्षा कर रहे थे. इस बैठक में सभी थाना-कोतवालियों के प्रभारी निरीक्षक, क्षेत्रीय उपाधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक आदि अधिकारी उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि ग्रोवर को जब यह रिपोर्ट मिली कि मांट के दो उप निरीक्षकों ने मामलों की जांच में लापरवाही बरती है तो उन्होंने त्वरित निर्णय लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया.

ये भी पढ़ेंः यूपीः सिपाही को छुट्टी नहीं दे रहा था एसएसआई, दाग दी दो गोलियां, खुद को भी किया शूट

यूपीः बहराइच में पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर गिरोह, 13 मोटरसाइकिल बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget