एक्सप्लोरर

मोनाड यूनिवर्सिटी: फर्जी डिग्री रैकेट में एक और गिरफ्तारी, कई सर्टिफिकेट, मार्कशीट और प्रिंटिंग मशीनें बरामद

UP Monad University: बीते कुछ वर्षों में मोनाड यूनिवर्सिटी का नाम फर्जीवाड़े में कई बार सामने आ चुका है. पहले भी विश्वविद्यालय पर यूजीसी और अन्य जांच एजेंसियों की निगाहें रही हैं.

UP Monad University: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मोनाड यूनिवर्सिटी, हापुड़ से जुड़ी फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के एक और सदस्य को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज छापने की मशीनें और हजारों खाली प्रमाणपत्र बरामद हुए हैं. आरोपी का नाम राजेश हैं जो फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का रहने वाला है. 

एसटीएफ टीम ने आरोपी राजेश को 19 मई को फरीदाबाद के हाई स्ट्रीट 81 मॉल से गिरफ्तार किया है. उसके पास से मोनाड यूनिवर्सिटी की 957 ब्लैंक मार्कशीट, 223 ब्लैंक सर्टिफिकेट, 575 ब्लैंक प्रोविजनल सर्टिफिकेट, 49 तैयार फर्जी मार्कशीट, 2 प्रिंटर, 6 प्रिंटर टोनर, 1 कंप्यूटर, और मोनोग्राम सील रिबन का बंडल बरामद हुआ है. 

छात्रों से वसूले लाखों रुपये
एसटीएफ को इससे पहले एक शिकायत मिली थी कि मोनाड यूनिवर्सिटी, हापुड़ के नाम पर फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट तैयार कर छात्रों से लाखों रुपये वसूले जा रहे हैं. इस शिकायत की जांच के क्रम में 18 मई को एसटीएफ ने यूनिवर्सिटी के चेयरमैन विजेन्द्र सिंह उर्फ विजेन्द्र सिंह हुड्डा समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनके पास से भी भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए थे.

इन्हीं में से एक आरोपी संदीप सेहरावत ने पूछताछ में बताया था कि वह हरियाणा में फर्जी डिग्री तैयार करता है और उसका साथी राजेश भी इस काम में शामिल है. दोनों मिलकर बीए, बीएड, बीटेक, बीए एलएलबी, फार्मेसी जैसी डिग्रियां बनाते थे और हर छात्र से कोर्स के अनुसार 50 हजार से 4 लाख रुपये तक वसूलते थे. आरोपी राजेश ने भी कबूला है कि उसने मोनाड यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट तैयार कर यूनिवर्सिटी में भेजी थी. जब उसे साथी संदीप की गिरफ्तारी की जानकारी मिली तो वह छिप गया. 

आरोपी के खिलाफ हापुड़ में मुकदमा दर्ज
19 मई को आरोपी राजेश फर्जी दस्तावेज हटाने अपने प्रिंटिंग ऑफिस पहुंचा था जहां एसटीएफ ने उसे दबोच लिया. बता दें कि मोनाड यूनिवर्सिटी, हापुड़ एक निजी विश्वविद्यालय है, जिसे वर्ष 2010 में उत्तर प्रदेश सरकार के एक्ट के तहत मान्यता मिली थी. लेकिन, बीते कुछ वर्षों में इस यूनिवर्सिटी का नाम शिक्षा के नाम पर फर्जीवाड़े में कई बार सामने आ चुका है. पहले भी विश्वविद्यालय पर यूजीसी और अन्य जांच एजेंसियों की निगाहें रही हैं.

राजेश के खिलाफ थाना पिलखुवा, हापुड़ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336, 336(3), 340(1), 340(2) और 111 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है. एसटीएफ अब इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए बाकी लोगों की तलाश में जुटी है.

यूपी में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर, होंगी 2 लाख भर्तियां, जानें- कब से शुरू होगा प्रॉसेस

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget