एक्सप्लोरर

कमलेश हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मोइनुद्दीन को भी लगी थी अशफाक की चलाई गोली

कमलेश की हत्या के दौरान अशफाक की चलाई गली मोइनुद्दीन की ऊंगलियों पर लगी थी जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया था।

लखनऊ, एबीपी गंगा। कमलेश तिवारी हत्याकांड में मंगलवार शाम को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। गुजरात एटीएस की टीम ने कमलेश की हत्या के आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को सूरत से गिरफ्तार किया गया। उधर, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। दरअसल, कमलेश की हत्या के वक्त अशफाक ने जो गोली चलाई थी वो मोइनुद्दीन की ऊंगलियों पर भी लगी थी। गोली लगने से मोइनुद्दीन घायल हो गया था। घायल मोइनुद्दीन ने अपना इलाज शाहजहांपुर में कराया था।

बतादें कि दोनों ने ही कमलेश तिवारी की हत्या की थी। खबर के मुताबिक, कमलेश की हत्या के बाद दोनों आरोपी बरेली में एक शख्स के घर रुके थे। बरेली में एक रात रुकने के बाद दोनों नेपाल चले गए थे। नेपाल में दोनों का नौकरी करने का प्लान था। अशफाक और मोइनुद्दीन के पास 15 हजार रुपये भी थे। पैसों की कमी के कारण दोनों नेपाल में एक रात ही रुके और अगले दिन शाहजहांपुर में आकर अपना इलाज कराया।

पुलिस के मुताबिक, इस बीच मोइनुद्दीन ने अशफाक की पत्नी को कॉल किया था। उसके बाद अशफाक ने भी अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। पुलिस ने पहले से ही अशफाक की पत्नी का फोन ट्रेस पर लगाया हुआ था। इस लिहाज से पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दोनों को गुजरात बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।

बतादें कि पुलिस के शिकंजे में आया अशफाक सूरत के लिंबायत स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट का रहने वाला है, जबकि मोइनुद्दीन खुर्शीद पठान उमरवाड़ा स्थित लो कास्ट कॉलोनी सूरत का रहने वाला है। अशफाक पेशे से मेडिकल रेप्रिजेंटटिव और मोइनुद्दीन फूड डिलिवरी बॉय का काम करता था।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की दो लोगों ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से पुलिस लगातार हत्यारों को खोजने में जुटी थी। इस हत्याकांड में सूरत से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे लगातार पूछताछ चल रही थी। कमलेश को एक गोली भी मारी गई थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget