एक्सप्लोरर

कौशांबी: भीड़ ने जानवरों की चोरी के आरोपित युवक को पीटा, अस्पताल में हुई मौत

कौशांबी में जानवर चोरी के आरोप में एक युवक को भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कौशांबी,एबीपी गंगा। कौशांबी के कमासिन गांव में बृहस्पतिवार की भोर में एक युवक को कुछ ग्रामीणों ने पशु चोरी का आरोप लगाते हुए बिजली के पोल से बांध कर पीटा। ग्रामीणों ने सूचना पाकर मौके पर पहुंची सैनी पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से आज़ाद कराकर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां आरोपित युवक की इलाज के दौरान तकरीबन सुबह 10 बजे मौत हो गई। युवक के पास से मिली आधार कार्ड के अनुसार युवक की पहचान राजस्थान के भीलवाड़ा जनपद के अमरवासी-जहाजपुर निवासी लोकेश कुमार जाट के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के घर वालों को सूचना दे दी है। एसपी ने इस मामले पर ताजा कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की तहरीर पर आरोपित मृत युवक के विरुद्ध अभियोग दर्ज करा दिया है साथ ही युवक के परिवार वालो के आने पर आगे की कार्यवाही करने की बात कही है।

देर रात हुई घटना क्रम के अनुसार कमासिन गांव के रहने वाले सुखलाल पाल के घर के बाहर उसकी भैंस व बकरियां बंधी थी। गुरुवार की भोर में लगभग तीन बजे एक युवक तालाब पार कर भैंस को ले गया। भैंस को तालाब की दूसरी ओर छोड़कर वहां बकरियां खोलने के लिए वापस सुखलाल पाल के दरवाजे पर आया। जब वह बकरियां खोल रहा था, तभी सुखलाल की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने भाग रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक का हाथ-पैर रस्सी से बांध उसे बिजली के पोल से बांधकर जमकर पीटा।

आरोपित युवक किसी को पहचान न सके इसके लिए ग्रामीणों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी थी। इसी बीच किसी अज्ञात शख्स ने सैनी पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक लोकेश को मरणासन्न हालत में ग्रामीणों के कब्जे में आजाद कराया। पुलिस ने युवक लोकेश की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सैनी कोतवाली पुलिस ने सुखलाल की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के मुताबिक मृतक युवक की तलाशी में उसका आधार कार्ड बरामद हुआ है। जिससे उसकी पहचान हुई। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आने पर यदि वह तहरीर देते हैं तो ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक कमासिन गांव थाना सैनी से यह सूचना आई है कि भैंस आदि चोरी के प्रयास में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर पीटा है। जिसको अस्पताल ले जाया गया जिसकी मौत हो गई है। उस व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है। वह राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। वह सूचना दे दी गई है उसके परिवार जन आ रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार वालों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget