एक्सप्लोरर

यूपी: मथुरा में बदमाशों के हौसले बुलंद, पूर्व रेलवेकर्मी से लूटे 4 लाख से ज्यादा रुपये

रमेशचंद्र गुरुवार दोपहर बैंक से लोन के 4 लाख 15 हजार रुपये निकालकर लाए थे. रमेशचंद्र जैसे ही बैंक से बाहर निकले तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से रुपयों से भरा थैला छीन लिया.

मथुरा. यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद है. मथुरा में बदमाशों ने एक पूर्व रेलवेकर्मी से लाखों रुपये कैश लूट लिया और फरार हो गए. लूट की ये वारदात गुरुवार दोपहर जंक्शन रोड सौंख अड्डा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर हुई है. पीड़ित का नाम रमेशचंद्र मीणा है. पूर्व रेलवेकर्मी रमेशचंद्र धौली प्याऊ क्षेत्र की माली गली में रहते हैं.

बदमाशों ने लूटी लोन की रकम रमेशचंद्र गुरुवार दोपहर बैंक से लोन के 4 लाख 15 हजार रुपये निकालकर लाए थे. रमेशचंद्र जैसे ही बैंक से बाहर निकले तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से रुपयों से भरा थैला छीन लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने आश्वासन दिया है पुलिस जल्द ही लुटेरों का पता लगाकर लूटी गई रकम बरामद करने में कामयाब होगी.

हाल ही में रेलवे से रिटायर हुए थे रमेशचंद्र थाना कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया, "धौली प्याऊ क्षेत्र की माली गली निवासी रमेशचंद्र मीणा कुछ समय पूर्व ही रेलवे से रिटायर हुए हैं. उन्होंने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक शाखा से पेंशन पर 4.15 लाख रुपए का लोन मंजूर कराया था. वह गुरुवार को दोपहर 12 बजे बैंक से वही रकम हासिल करने पहुंचे थे."

उन्होंने बताया, "जैसे ही मीणा एक थैले में कर्ज की राशि लेकर बैंक से बाहर आए, सड़क पर काली पल्सर बाइक पर मौजूद लुटेरों ने उनके हाथ में पकड़ा हुआ रुपयों से भरा थैला छीन लिया." मीणा ने करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित चौकी बाग बहादुर पुलिस चौकी पर पुलिस को घटना की जानकारी दी.

पुलिस ने किया लुटेरों की जल्द गिरफ्तारी का दावा पुलिस ने लुटेरों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस प्रकार से यह घटना घटी है, ऐसा लगता है कि जैसे बदमाशों को रमेश चंद्र मीणा द्वारा बैंक से बड़ी रकम निकाले जाने की पूरी सटीक जानकारी थी. वे कोई उन्हीं के जानकार भी हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

कन्नौज: पेट्रोलिंग करते वक्त बीएसएफ का जवान सीमा पर शहीद, सीएम योगी देंगे 50 लाख रुपये

टीम 11 की बैठक में सीएम योगी सख्त, डोर टू डोर सर्वे-ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग के दिये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
'हमने चंदा दिया और...', abp न्यूज़ के सवाल से क्यों भड़के अवधेश प्रसाद
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
OP राजभर के सवाल पर छूटी अखिलेश की हंसी, बोले- निगेटिव-निगेटिव मिला या....
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
नूंह: सावन के बीच ब्रजमंडल यात्रा पर हाई अलर्ट, विवादित चेहरों पर बैन
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा
मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget