एक्सप्लोरर

बागपत में दुल्हन को अगवा करने की कोशिश, बदमाशों ने दी धमकी- फिर किडनैप करने आएंगे

बागपत जिले में शादी के अगले दिन ही ससुराल से दुल्हन को अगवा करने का प्रयास किया गया। बदमाश जब दुल्हन को अगवा करने में विफल रहे तो, ताबड़तोड़ फायरिंग कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बागपत, एबीपी गंगा। बागपत जिले में एक नवविवाहिता को शादी के अलगे दिन ससुराल से अगवा करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। ये घटना छपरौली थाना क्षेत्र के रठौड़ा गांव की है। जहां शादी के अगले दिन छह बदमाशों ने दुल्हन का उसकी ससुराल से अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन जब वो वारदात को अंजाम नहीं दे पाए, तो उसकी ससुराल में ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
baghpat-bride-kidnap1
14 फरवरी को हुई थी शादी
सहारनपुर जनपद के नुकड़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सादलगंज की रहने वाली एक युवती की शादी 14 फरवरी, 2020 को रठौड़ा गांव निवासी रोहित पुत्र देवेंद्र के साथ हुई थी। नवविवाहिता के भाई सुधीर ने रविवार को देर शाम छपरौली थाने पर पुलिस को बताया कि 15 फरवरी को वह अपने परिवार के लोगों के साथ बहन को लेने उसकी ससुराल रठौड़ा गांव आ रहा था। हथियारों से लैस छह युवक उसके पीछे-पीछे उसकी बहन की ससुराल तक पहुंच गए। लगभग साढ़े आठ बजे आरोपी उसकी बहन की ससुराल में जबरन घुस आए। उस दौरान वहां केवल महिलाएं ही मौजूद थीं। हथियारों से लैस लोगों को देखकर घर की महिलाएं घबरा गईं और चिल्लाने लगी।
अपहरण नहीं कर सके, तो बरसाईं गोलियां
सुधीर ने बताया कि आरोपियों ने हथियारों के बल पर उसकी बहन को उठाने का प्रयास किया। घर में खूब खींचतान और हाथापाई हुई, लेकिन आरोपी उसकी बहन का अपहरण करने में विफल रहे। शोर सुनकर परिवार और गांव लोग वहां आ गए, जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उसकी बहन के सिर के पास से गुजरी, जिससे वह बाल बाल बच गई। भीड़ से घिरता देख आरोपितों ने अवैध असलाह से 16 से ज्यादा राउंड फायर की और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। यह भी धमकी दी कि उसकी बहन का अपहरण करने फिर आएंगे। चाहे किसी भी वारदात को अंजाम देना पड़े।
baghpat-bride-kidnap
गोलियों के खोखे उठाकर ले गए थाने
घटना के बाद पीड़ित लोग गोलियों के खोखे उठाकर छपरौली थाने ले गए और पुलिस को सौंप दिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी बताया कि आरोपी उनके पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं। चार आरोपियों के नाम पता चल गए है, जबकि दो पहचान में नहीं आये हैं।छपरौली थाना इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि घटना की जानकारी रविवार की शाम मिली है और तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, दुल्हन को अगवा करने के पीछे की क्या वजह थी, ये अबतक पता नहीं चल सकता है।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP
'कांग्रेस क्या सोच रही है, सोनम जी पर...', इमरान मसूद के अन्ना पार्ट टू वाले बयान पर बोली CJP
'कांग्रेस क्या सोच रही है, सोनम जी पर...', इमरान मसूद के अन्ना पार्ट टू वाले बयान पर बोली CJP

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget