एक्सप्लोरर

मिर्जापुर की घटना पर अनुप्रिया पटेल के अल्टीमेटम के बाद जागी पुलिस, तीन आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री Anupriya Patel द्वारा दिए गए दो घंटे के अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Anupriya Patel: मिर्जापुर में अपना दल (सोनेलाल) के कार्यकर्ता पर कथित हमले और उसकी बेटी के अपहरण के प्रयास के मामले में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा हस्तक्षेप किये जाने के बाद मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मंत्री ने पुलिस को कार्रवाई करने के लिए दो घंटे का ‘अल्टीमेटम’ दिया था. उन्होंने अपराधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की पुलिस की नीति पर भी सवाल उठाया और अधिकारियों से कहा कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वह इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगी.

दरअसल 18 नवंबर की रात विंध्याचल थानाक्षेत्र में गोपुरा चौकी के तहत कुरैही गांव में कुछ लोगों ने अपना दल के सेक्टर अध्यक्ष अजय पटेल के घर में घुसकर उन पर और उनकी पत्नी बिंदु पर हमला किया था एवं उनकी बेटी का अपहरण करने का प्रयास किया था. अजय पटेल के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि आरोपियों ने नशे की हालत में अजय की पिटाई की और उनकी बेटी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की. 

अनुप्रिया पटेल ने पुलिस को दिया था अल्टीमेटम

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को घटना के बारे में पता चला तो वह अपने पार्टी कार्यकर्ता से मिलने अस्पताल गईं और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को बुलाया एवं इस मामले में कथित लापरवाही के लिए विंध्याचल पुलिस की आलोचना की. उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए पुलिस पर मादक पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा देने में व्यस्त होने का आरोप लगाया तथा अपराध को 'कतई बर्दाश्त नहीं करने' की नीति के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया.

अनुप्रिया पटेल ने मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूछा, 'क्या यही वह शून्य सहनशीलता नीति है जिसका हम पालन करने का दावा करते हैं? उनकी सख्त चेतावनी के बाद विंध्याचल पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर सात आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया. विंध्याचल थाने के निरीक्षक सी पी पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

अखिलेश यादव ने भी उठाए थे सवाल

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए 'एक्स' पर कहा, 'जब अपने कार्यकर्ता पर बात आई तो भाजपा की माननीय मंत्री महोदया को यह पूछना पड़ गया कि ‘ज़ीरो टालरेंस की बात करनेवाली सरकार कहां है’.  इन्हें तो यह पूछना चाहिए था कि ‘डबल इंजन की सरकार कहां है?’ वैसे ये शायद भूल गयीं की उनके अपने लोग भी सरकार का हिस्सा हैं.'

उन्होंने कहा, 'अब देखना ये है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस और चिकित्सा व्यवस्था का भंडाफोड़ होने से इसका ख़ामियाज़ा अधिकारी भुगतेंगे या कहीं मंत्री महोदया या उनके लोग ही इसके शिकार न हो जाएं. आज मंत्री महोदया स्वयं ही पूछ रही हैं : कोई है?'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget