एक्सप्लोरर

UP News: 'मिर्जापुर के विंध्याचल धाम कॉरिडोर के निर्माण कार्य में लाएं तेजी', सीएम योगी ने दिए निर्देश

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के देवी धाम विंध्याचल के कॉरिडोर का निर्माण बहुत जल्द पूरा होना वाला है. इस कॉरिडोर के द्वारा मां के दरबार को भव्य रूप दिया जाएगा.

Vindhyachal Dham Corridor: मिर्जापुर जिले के देवी धाम विंध्याचल (Devi Dham Vindhyachal ) के कॉरिडोर (Corridor) विकास का कार्य जारी है. विंध्य धाम के इस कॉरिडोर के निर्माण से न सिर्फ देवी धाम को भव्य रूप मिलेगा बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. सीएम योगी ने विंध्य धाम कॉरिडोर का दौरा कर इसके निर्माण में तेजी के निर्देश दिए. बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम के बाद माता धाम के विस्तार का कार्य जारी है, कभी संकरी गलियों में रहने वाले मां के दरबार को भव्य रूप दिया जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में भक्तों के लिए ये दरबार आकर्षण का केंद्र बनने वाला है.

विंध्याचल के कॉरिडोर को निर्माण को लेकर मिर्जापुर मंडल के कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि कहते हैं कि विंध्यवासिनी अपने आप मे देवी के नौ रूपों को समाहित किये हुए हैं. यहां अष्टकोणीय दर्शन का महात्म्य है और लिहाजा मन्दिर धाम का स्वरूप भी अति भव्य है. मुख्य सड़क से प्रवेश पर आपको भव्य प्रवेश द्वार मिलेगा. इसके साथ ही जब पुरातन गली वाले स्वरूप की ओर प्रवेश करेंगे तो लगभग 40 फीट का रास्ता मिलेगा. इस रास्ते से आगे मंदिर के प्रवेश द्वार की ओर बढेंगे मुख्य तौर पर मंदिर के कुल चार प्रवेश द्वार बनेंगे प्रवेश द्वार के बाद परिक्रमा मार्ग होगा और परिक्रमा मार्ग के ठीक बाद गर्भगृह का मुख्य मंदिर परिसर होगा. मंदिर परिसर में दुकान और भक्तो के मुंडन संस्कार के साथ पूजन के उचित इंतजाम होंगे और दिव्यांग भक्तों के लिए रैम्प की व्यवस्था होगी.

इसके अलावा मिर्जापुर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार ने कहा कि विंध्यधाम का शिलान्यास 1 अगस्त 2021 को गृहमंत्री अमित शाह के हाथों हुआ था. इसके भव्य निर्माण से आने वाले दिनों में धार्मिक पर्यटन के विस्तार के साथ रोजगार की संभावनाएं देखी जा रही हैं. पिछले इतिहास की बात करें तो पीतल के बर्तन हों चीनी मिट्टी के बर्तन हों या फिर कालीन मिर्जापुर अलग पहचान रखता था. लेकिन समय के बदलाव के साथ यहां की जमीनी पहचान खो गयी थी अब भव्य धाम के निर्माण के साथ आने वाले दिनों में इस पहचान से जुड़ी चीजो को भी यहां जगह मिलने वाली है. लिहाजा अब उम्मीद जगने लगी है कि रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी मिर्जापुर के विद्वान और जनता भी उम्मीदजदा है.

भविष्य में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं के संकेत बढ़ रहे हैं. अब विंध्य धाम के निर्माण का कार्य तेजी पकड़ रहा है और यूपी के सीएम ने दौरा कर धाम के कार्य मे तेजी लाने के निर्देश भी दे दिए हैं. अब इन्तजार है उस दिन का जब ये धाम भव्यतम रूप लेकर सबके आकर्षण का केंद्र बने. विंध्याचल कॉरिडोर के तहत मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के मंदिर का कायाकल्प करने की योजना है. पौराणिक आख्यानों के अनुसार विंध्य पर्वत पर आदि शक्ति का ये निवास है. शक्ति के हर रूप की जहां व्याख्या मिलती है वहां उनका निवास इसी स्थान पर बताया गया है.

सीएम योगी ने की थी कॉरिडोर की रूप रेखा तैयार

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ में अपने पहले कार्यकाल में इसकी पूरी रूप रेखा तैयार कराई थी. इसके लिए पहले चरण में अनुमानित 300 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास अगस्त 2021 में गृहमंत्री अमित शाह ने किया था. मंदिर के चारों तरफ 40 से 50 फीट का परिक्रमा पथ बनाया जाएगा और साथ ही चारों दिशाओं से मंदिर में पहुंचने के लिए सड़कों को 35 से 40 फीट तक चौड़ीकरण किया जाएगा.  

Watch: 'विधानसभा में BJP विधायक खेल रहे ताश, प्रदेश का हो रहा नाश', अखिलेश यादव ने ट्वीट किया वीडियो

Watch: अंकिता भंडारी केस में लोगों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, गुस्साई भीड़ ने तोड़ी BJP विधायक रेणु बिष्ट की गाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget