एक्सप्लोरर

खुद को जिंदा साबित करने के लिए शख्स को 15 साल तक करना पड़ा इंतजार, पढ़ें रोचक खबर

यूपी के मिर्जापुर जिले में एक जिंदा शख्स को कागजों में मृत दिखा दिया गया. इसके बाद शख्स 15 वर्षों तक खुद के जिंदा होने के सबूत देता रहा. मामला मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान में आया जिसके बाद भोला कागजों में फिर जिंदा हुआ.

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक जिंदा शख्स को कागजों में मृत दिखा दिया गया. इसके बाद वो 15 वर्षों तक खुद के जिंदा होने के सबूत देता रहा. भोला के सगे भाई ने ही जमीन की लालच में लेखपाल के साथ मिलकर सरकारी कागजों पर उसे मृत दिखा दिया था. इसके बाद से भोला खुद को जिंदा साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा था. अंत में भोला की जीत हुई और उनका नाम तहसीलदार के आदेश पर सरकारी दस्तावेजों में दर्ज किया गया.

भाई ने रची साजिश  मिर्जापुर के अमोई गांव के रहने वाले भोला ने 2005 में अपने भाई राजनारायण पर लेखपाल और कानूनगो की मदद से जमीन के कागज (खतौनी) पर उन्हें मृतक दर्ज कराए जाने का आरोप लगाया था. सिटी ब्लॉक के रहने वाले भोला का कहना था कि ''पिता की मौत के बाद हम दो भाइयों में जमीन बटकर सरकारी कागज पर दर्ज हो गई थी. लेकिन, कुछ दिनों बाद भाई राजनारायण ने लेखपाल और कानूनगो के साथ मिलकर हमारा नाम खतौनी से हटाकर हमको मृत घोषित कर दिया था.''

'साहब मैं जिंदा हूं' का बैनर लेकर बैठे भोला ने बताया कि जानकारी होने पर 2005 से खुद को सरकारी कागज पर जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों के पास चक्कर लगाते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. जिला कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने भोला सिंह 16 जनवरी 2021 को 'साहब मैं जिंदा हूं' का बैनर लेकर बैठे. इसके बाद खबर चली और मामला मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान में आया. जिसके बाद जिला प्रशासन को कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

खुद को जिंदा साबित करने के लिए शख्स को 15 साल तक करना पड़ा इंतजार, पढ़ें रोचक खबर

डीएनए टेस्ट कराने का दिया आदेश डीएम प्रवीण कुमार लक्षयकार ने इस मामले दोनों भाइयों का डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया. भोला ने डीएनए के लिए अपना ब्लड जिला अस्पताल में आकर दिया, लेकिन भाई राजनारायण ने डीएनए जांच के लिए खून नहीं दिया. इस मामले में तहसील न्यायालय में मुकदमा था. तहसीलदार ने बताया कि इस बीच मामले की सुनवाई हुई तो साक्ष्य, कागजों और गवाहों के आधार पर भोला सही पाए गए. इसके बाद फिर से उनका नाम खतौनी में दर्ज करने के आदेश दे दिए गए.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड त्रासदी: जल प्रलय में लखीमपुर के 34 लोग लापता, सभी तपोवन पावर प्रोजेक्ट में कर रहे थे काम

उत्तराखंड त्रासदी: सुरंग में फंसने के बाद लोगों ने छोड़ दी थी जिंदा रहने की उम्मीद, कैसे मोबाइल ने बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget