एक्सप्लोरर

उत्तराखंड त्रासदी: जल प्रलय में लखीमपुर के 34 लोग लापता, सभी तपोवन पावर प्रोजेक्ट में कर रहे थे काम

श्री कृष्ण, राजू, जगदीश, उमेश, मुकेश, रामतीर्थ, इरशाद, प्रमोद, सूरज, हीरालाल, विमिलेश, ऐसे दर्जनों नाम हैं, जो अपना घर-बार छोड़कर इस आस में तपोवन के पावर प्रोजेक्ट में काम करने गए थे कि चार पैसे घर में आएंगे तो दो वक्त की रोटी का बंदोबस्त हो जाएगा.

लखीमपुर: देवभूमि में पानी का सैलाब कुछ इस कदर उमड़ा कि देखते ही देखते करीब दो सौ लोग लापता हो गए. इस आपदा की कहानी में लखीमपुर का दर्द भी शामिल है. यहां ऐसे कई परिवार हैं, जिनके अपने इस इस जल प्रलय के बाद से लापता हैं. हादसे के बाद से इनके परिवारों का बुरा हाल है. यहां से 34 लोग लापता हैं. सेना और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के रेस्क्यू ऑपरेशन से इनके दिल में उम्मीदें तो हैं, लेकिन उत्तराखंड से आने वाली हर बुरी खबर अनहोनी की आशंका को बल दे देती है. यहां निघासन तहसील के इच्छानगर, भैरमपुर और बाबूपुरवा गांवों में अब सिर्फ आंसू, दर्द और चीखें ही देखने को मिल रही हैं.

श्री कृष्ण, राजू, जगदीश, उमेश, मुकेश, रामतीर्थ, इरशाद, प्रमोद, सूरज, हीरालाल, विमिलेश, ऐसे दर्जनों नाम हैं, जो अपना घर-बार छोड़कर इस आस में तपोवन के पावर प्रोजेक्ट में काम करने गए थे कि चार पैसे घर में आएंगे तो दो वक्त की रोटी का बंदोबस्त हो जाएगा. बाबूपुरवा गांव में थारू समाज के लोग उत्तराखंड में ही मजदूरी का काम करते हैं. इस गांव के 6 लोग ऋषि गंगा पावर प्लांट में मजदूरी का काम करने गए थे. इनमें से एक विमल की खबर तो आ गई, लेकिन बाकी 5 का कोई पता नहीं है.

सूरज की मां रोते रोते बेहोश हो रही है, तो विमिलेश की पत्नी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे. वहीं इच्छा नगर के रहने वाले राजेन्द्र शाह के परिवार पर तो कुदरत ने भारी कहर बरपाया है. राजेन्द्र के परिवार के 6 संदस्य इस आपदा में लापता हो गए. जिस भतीजे राजू की दो महीने बाद शादी होनी थी, वो भी इस आपदा का शिकार हो गया.

इस गांव के 16 लोगों का जल प्रलय के बाद से कुछ अता पता नहीं है. हालांकि इसी गांव के मुजीब, इरशाद, आबिद खुशनसीब हैं, जो सुरक्षित हैं. गौरतलब है कि जिले से बड़ी तादाद में लोग आसपास के राज्यो में काम काज के लिए जाते हैं. इनमें उत्तराखंड जाने वाले लोगों की तादाद अच्छी खासी है. जिला प्रशासन भी इस आपदा के शिकार हुए लोगों का आंकड़ा जुटा रहा है. लखीमपुर के डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह का कहना है यहां के जिन लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है, उनके संबंध में उत्तराखंड सरकार से संपर्क किया जाएगा. फिलहाल जिले से 34 लोगों की जानकारी मिली है, जो लापता हैं.

Farmers Protest: क्या मोदी सरकार के दबाव में Sachin Tendulkar और Akshay Kumar जैसे बड़े सितारों ने किए ट्वीट? महाराष्ट्र सरकार कराएगी जांच 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
UP Election 2027: काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget