एक्सप्लोरर

NCR में हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार, जानें- क्या है नोएडा का हाल

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में छह दिनों बाद वायु गुणवत्ता मैं मामूली सुधार हुआ है.नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 360 दर्ज किया गया.

नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में बृहस्पतिवार को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ.प्रदूषण की जानकारी देने वाले ऐप ‘समीर’ के अनुसार ये शहर बुधवार को ‘डार्क रेड जोन’ में थे, जबकि बृहस्पतिवार को ये ‘रेड जोन’ में आ गए हैं.

ऐप के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 360 दर्ज किया गया, गाजियाबाद में यह सूचकांक 376 रहा. बुलंदशहर में एक्यूआई 384 रहा, हापुड़ में 178, फरीदाबाद में 314, गुरुग्राम में 315 दर्ज किया गया.

वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से एनसीआर में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, तथा आंखों में जलन हो रही है.

वायु प्रदूषण रोकने के लिए 15 अक्टूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है.

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई दिनों से किसानों के प्रदर्शन के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है.

वहीं दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही और आगामी दो दिन भी इसमें कोई सुधार होने की उम्मीद नहीं है.

शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 342 रहा. बुधवार को शहर में 24 घंटे का औसत एक्यूआई 373 था. यह मंगलवार को 367, सोमवार को 318 और रविवार को 268 था. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है. यूपी: बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा- किसानों को भ्रमित कर रहे हैं विपक्षी दल नोएडा में कोविड-19 के 133 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 23 हजार से अधिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget