एक्सप्लोरर

यूपी: बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा- किसानों को भ्रमित कर रहे हैं विपक्षी दल

पूर्व कैबिनेट मंत्री व बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने विपक्षी दलों पर हमला बोला है. राधामोहन सिंह ने कहा कि कहा कुछ राजनीतिक दल केवल चुनाव के समय ही सक्रिय होते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी और अन्य राजनीतिक दलों में यही अंतर है. विपक्षी दल किसानों को भ्रमित करने में लगे हैं.

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल किसानों को भ्रमित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि देश के खजाने पर पहला हक गांव, गरीब, किसान का है. प्रदेश प्रभारी राधा मोहन प्रदेश पदाधिकारियों व क्षेत्रीय अध्यक्ष की बैठक के बाद राधा मोहन सिंह ने स्वामी नाथन रिपोर्ट की चर्चा करते हुए कहा कि छह अगस्त, 2018 को स्वामीनाथन ने स्वयं कहा था कि यद्यपि राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन 2006 में किया गया, लेकिन इसकी रिपोर्ट को मोदी सरकार के आने तक ठण्डे बस्ते में डाले रखा गया. प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मोदी सरकार की प्रतिबद्धता गांव, गरीब, किसान के कल्याण की है. लेकिन फिर विपक्षी दल किसानों को भ्रमित करने में लगे हैं.

केंद्र सरकार के छह वर्षों के कार्यकाल में किसानों के कल्याण के लिए बेमिसाल कार्य हुए राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले छह वर्षों में गांव, गरीब व किसान के हितों को लेकर जितना काम हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ. उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार के छह वर्षों के कार्यकाल में किसानों के कल्याण के लिए बेमिसाल कार्य हुए हैं. गांव, गरीब, किसान को समर्पित मोदी सरकार द्वारा देश के 10 करोड़ किसानों को साल में छह हजार रुपये दिये जा रहे हैं.

जब चुनाव आते हैं तब सक्रिय होती हैं विपक्षी पार्टियां राधा मोहन सिंह ने कहा कि कहा कि बांकी पार्टियां जब चुनाव आते हैं तब सक्रिय होती हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को हमेशा मजबूत कर सक्रिय रखते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर जनता से सीधा जुड़ाव रखती है. उन्होंने कहा चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और समाज की सेवा का कार्य निरंतर करते रहते हैं.

इससे पहले बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की उपस्थिति व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व क्षेत्रीय अध्यक्षों की बैठक हुई. बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, सत्या कुमार व संजीव चौरसिया, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उत्तर प्रदेश में 25 दिसंबर से शुरू हो रहे चार दिवसीय प्रवास पर भी चर्चा हुई.

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 25 व 26 दिसंबर को लखनऊ में और 27 व 28 दिसंबर को राज्य में किसी अन्य स्थान पर प्रवास पर रहेंगे. बैठक में तय किया गया कि 20 दिसंबर तक मंडल प्रभारियों की कार्यशालाएं 18 स्थानों व प्रशासनिक मंडल स्तर पर आयोजित की जाएंगी. साथ ही मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागेदारी पर चर्चा करते हुए पार्टी द्वारा अभियान शुरू करने पर भी फैसला हुआ.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कही बड़ी बात, दो वयस्क लिव-इन संबंध में रह सकते हैं साथ

देवरिया: डीएम ने शहीद जवान की बेटी का किया कन्यादान, निभाया पिता का फर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget