एक्सप्लोरर

कानपुर: तंत्र-मंत्र से औलाद हासिल करने के लिये बच्ची के साथ क्रूरता की सभी हदें पार कीं, कथित रेप के बाद फेफड़े निकाले

कानपुर में छह साल की बच्ची के साथ बेहद वीभत्स घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस अधिकारी की मानें तो पुरुषोत्तम के कोई संतान नहीं थी और काला जादू से वह औलाद चाहता था. इस वजह से पड़ोसी की बच्ची को पहले अगवा किया और फिर उसके साथ दरिंदगी की गई.

कानपुर: कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र में दीपावली की रात कथित रूप से काला जादू और तंत्र-मंत्र के लिये छह साल की एक दलित लड़की की हत्‍या से पहले उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया था. अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि इस वारदात के मामले में पकड़े गए अंकुल कुरील (20) और बीरन (31) नामक व्यक्तियों ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने बच्ची से सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

काला जादू करने के लिये निकाले थे बच्ची के फेफड़े उन्होंने बताया की हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों ने बच्ची के दोनों फेफड़े निकाल कर मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम को दिए थे, पुरुषोत्तम को काला जादू करने के लिए इन अंगों की जरूरत थी. श्रीवास्तव ने बताया कि पुरुषोत्तम को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि उसकी पत्नी को वारदात में शामिल होने की आशंका के आधार पर हिरासत में लिया गया है.

औलाद हासिल करने के लिये किया काला जादू उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम ने शुरू में पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा सच उगल दिया और कहा कि उसकी शादी 1999 में हो गई थी लेकिन अबतक उसकी कोई संतान नहीं है. श्रीवास्तव के मुताबिक पुरुषोत्तम ने बताया कि उसे औलाद हासिल करने के लिए काला जादू करने की सलाह दी गई थी, इसके लिए किसी बच्ची के फेफड़ों की जरूरत थी इसीलिए उसने अपने भतीजे अंकुल और उसके मित्र बीरन को अपनी पड़ोसी की बच्ची अगवा करने के लिए तैयार किया था.

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला परिवार शनिवार को दीपावली की पूजा की तैयारी कर रहा था तभी अचानक उनकी छह वर्षीय बेटी लापता हो गई. उन्होंने बताया कि परिजनों को जब बेटी नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू हुई और रविवार सुबह मंदिर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्‍ची का शव देखा.

एक अन्‍य अधिकारी ने बताया कि लड़की के शरीर पर लगे चोट के निशान से पता चलता है कि उसकी हत्‍या धारदार हथियार से की गई है, लड़की के हाथ और पैर में रंग लगा था और एक चप्‍पल और कपड़े समेत उसका सामान भी पेड़ के पास से बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्‍तव ने बताया कि इस सिलसिले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

फॉरेसिक विशेषज्ञों की ली जाएगी मदद तंत्र-मंत्र के लिए लड़की की हत्‍या के संदर्भ में डीआईजी ने बताया कि इसकी पुष्टि के लिए वैज्ञानिक साक्ष्‍य जुटाने को फॉरेंसिक विशेषज्ञों और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्ची की हत्या की घटना में अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं. योगी ने कहा है कि प्रदेश सरकार प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवायी कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी.

ये भी पढ़ें.

यूपी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, कहा- हर कोई परेशान, नहीं रुक रही लूट-रेप की घटनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget