एक्सप्लोरर

बहराइच में नाबालिग लड़कों ने ढाई साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के एक गांव में ढाई साल की मासूम बच्ची को गांव के ही दो नाबालिग लड़कों ने मौत के घाट उतार दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है.

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दो किशोरों ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी. जिले के विशेश्वरगंज थाना प्रभारी अशोक सिंह ने मंगलवार को बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की बच्ची सोमवार को अपनी चार साल की बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी. इसी बीच गांव के ही सूरज (12) और रोहित (13) उसे बहला फुसलाकर गोद में उठा ले गए.

सिंह ने बताया कि उसकी बहन ने घर जा कर बताया तो परिजनों ने बच्ची को खोजना शुरू किया. काफी देर बाद बच्ची का शव एक बाग में पिपरमिंट की टंकी से बरामद हुआ. मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सूरज और रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि बच्ची के कहने पर उसे बाग से अमरूद तोड़कर दिया था जो उसके गले में फंस गया और बच्ची की मौत हो गई. आरोपी बच्चों ने बताया कि डर के कारण उन्होंने शव को पिपरमिंट की टंकी में छिपा दिया था.

बहराइच में नाबालिग लड़कों ने ढाई साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

अशोक सिंह ने बताया कि पुलिस ने डाक्टरों का पैनल बनाकर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को आरोपी सूरज और रोहित के खिलाफ बच्ची के पिता ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवेचना के दौरान हत्या के मुकदमे में मंगलवार को दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाकर दोनों आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जा रहा है. अदालत के आदेश पर गिरफ्तार आरोपी बच्चों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें:

गाजियाबाद: हथियार बंद बदमाशों ने आठ साल के मासूम को गन प्वाइंट पर रखकर दिया डकैती को अंजाम

एक करोड़ की फिरौती को लेकर गोरखपुर में मासूम की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्‍या, पांच आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget