एक्सप्लोरर

UP Politics: अमेरिका में राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का जवाब, कहा- 'हमें उनसे नहीं चाहिए प्रमाण पत्र'

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें सब हल्के में लेते हैं और हमें भी फर्क नहीं पड़ता है.

UP News: केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) ने अमेरिका (America) में कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दिए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हमें उनसे प्रमाण पत्र नहीं चाहिए. राहुल गांधी को सब हल्के में लेते हैं और हमें भी फर्क नहीं पड़ता है. केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भदोही में प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. वहीं विपक्षी पार्टियों को खूब खरी खोटी सुनाई है. 

अमेरिका में राहुल गांधी के दिए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हमें उनसे प्रमाण पत्र नहीं चाहिए. राहुल गांधी को सब हल्के में लेते है और हमें भी फर्क नहीं पड़ता. लेकिन देश से उनको माफी मांगनी चाहिए. वहीं 2024 में पीएम मोदी के विरोध में ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, जगन मोहन रेड्डी सहित अन्य पार्टियों के महागठबंधन पर कहा कि उत्तर भारत में सब जीरो हैं लेकिन हम पूरे भारत में हैं. 

UP Politics: आवारा कुत्तों की समस्या खत्म करने के लिए BJP सांसद मेनका गांधी ने दी सलाह, जानें क्या कहा

विरोधियों का दिया जवाब
राज्यमंत्री सत्यपाल उर्फ एसपी सिंह बघेल ने सरकार की उपलब्धियों को बड़े ही अच्छे से बखान किया है. इस दौरान मंत्री बघेल ने एक घंटे के स्पीच में बीच-बीच में विपक्षी पार्टियों पर भी हमलावर होते रहे है. केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से अमेरिका की धरती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश का मखौल उड़ाया वो दुर्भाग्यपूर्ण रहा है. मंत्री ने कहा कि हमें राहुल गांधी से प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है, वैश्विक लीडर मोदी जी हो चुके हैं. भारत में कोविड प्रबंधन को लेकर WHO ने पीएम मोदी की तारीफ की है. अमेरिका के एमपी सेल्फी लेने के लिए पीएम मोदी के पीछे भागते हैं. आस्ट्रेलिया बॉस कहता है, वहीं एक अन्य राष्ट्र अपना सर्वोच्च सम्मान दिया तो वहीं पापुआ न्यू गिनी देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे खुद एयरपोर्ट पर पहुंच पीएम के पैर छूते हैं.

राहुल गांधी माफी मांगो।
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा मुस्लिम समुदाय पर दिए बयान पर कहा कि राहुल गांधी को इस बाबत देश से माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस में राहुल गांधी के परिवार के लोग ही भारत में 60 साल राज किया, मुस्लिम और दलित इनका वोट बैंक था. उन्हीं के जमाने में सच्चर कमेटी की ओर एक रिपोर्ट आई थी. उसमें कहा गया कि दलितों से भी गई गुजरी स्थिति मुसलमानों की थी तो कांग्रेस को इस पर माफी मांगनी चाहिए.

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget