एक्सप्लोरर

राज्यमंत्री सुनील भराला का हुआ कोरोना टेस्ट, सुरेश खन्ना के साथ किया था मेरठ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

राज्यमंत्री सुनील भराला का कोरोना टेस्ट हुआ है. स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके आवास पर पहुंची और कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया है. इस दौरान भराला ने कहा कि वो चिकित्सा विभाग के आदेश का पालन करते हुए होम क्वारंटाइन हैं और देश व समाज की सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित हैं.

मेरठ: उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के साथ मेरठ के मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया था. जिसके बाद वहां कुछ मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले थे. तभी से राज्यमंत्री सुनील भराला भी होम क्वारंटाइन हैं. शनिवार को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के आवास पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है. राज्यमंत्री सुनील भराला का कहना है कि वो चिकित्सा विभाग के आदेश का पालन करते हुए होम क्वारंटाइन हैं और देश व समाज की सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित हैं. भराला ने कहा कि उनके सहयोगी पूरी तरह से स्वस्थ हैं. शनिवार को उनका और सहयोगियों का चिकित्सा परीक्षण हुआ है. परीक्षण की रिपोर्ट देर रात या रविवार सुबह तक आ जाएगी.

राज्यमंत्री सुनील भराला का हुआ कोरोना टेस्ट, सुरेश खन्ना के साथ किया था मेरठ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

सुनील भराला ने कहा कि निश्चित रूप से उन्हें इस बात का विश्वास है कि उनके समर्थक और सहयोगी बेहद चिंतित हैं. भराला ने सभी का आभार आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समर्थक और सहयोगी बिल्कुल भी परेशान न हों, स्वस्थ रहें खुश रहें और लॉक डाउन का पालन करें. उन्होंने अपील की है कि लोग शासन प्रशासन का सहयोग करें और जरूरतमंद, गरीब, झुग्गी-झोपड़ी बस्ती व श्रमिक परिवारों की सहायता करते रहें.

सीएम योगी का निर्देश, धार्मिक स्थलों में एक बार में पांच से अधिक श्रद्धालु न हों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
UP News: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
UP News: योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
Raebarelie News: उद्यान महाविद्यालय का होगा विस्तार, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी
रायबरेली: उद्यान महाविद्यालय का होगा विस्तार, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget