एक्सप्लोरर

CM योगी के खिलाफ खोल रखा है मोर्चा! अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से की मुलाकात

UP Politics: केंद्रीय मंत्री और अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल पिछले कई दिनों से लगातार योगी सरकार पर सवाल उठा रही है. इस बीच उनके पति आशीष पटेल ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य से मुलाकात की है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में चल रही सियासी उठापटक के बीच योगी सरकार में मंत्री और अपना दल के नेता आशीष पटेल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की है. उन्होंने साथ मंत्री दयाशंकर सिंह समत विधायक भी मौजूद रहे. इसकी तस्वीरें सामने आई हैं. जिसके बाद एक फिर से कयासों का दौर शुरू हो गया है. केशव मौर्य के साथ आशीष पटेल की तस्वीरें इसलिए और अहम हो जाती हैं क्योंकि उनकी पत्नी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल कई बार सीएम योगी फैसलों को लेकर सवाल उठा चुकी है. 

आशीष पटेल से मुलाकात की ये तस्वीरें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. इसमें आशीष पटेल डिप्टी सीएम के बग़ल में दिखाई दे रही हैं. उनके अलावा राज्यमंत्री राकेश सचान, मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विधायक भूपेश चौबे, जिला प्रभारी मिर्जापुर सरोज कुशवाहा ने भी कैंप कार्यालय में उनसे मुलाकात की. 

पूर्व राज्यपाल के खिलाफ यूपी की कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें क्या है मामला

अनुप्रिया पटेल उठा चुकी है सवाल
यूपी चुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद एनडीए के सहयोगी भी लगातार कई तरह के सवाल उठा रहे हैं. अपना दल की अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल भी कई बार सीएम योगी को लेकर सवाल उठा चुकी है. चुनाव के बाद ही उन्होंने आउटसोर्सिंग की नौकरियों में ओबीसी वर्गों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए चिट्ठी लिखी थी और इसे हार की सबसे बड़ी वजह बताया था. 

इसके बाद से लगातार योगी सरकार अनुप्रिया पटेल के निशाने पर रही है. उन्होंने योगी सरकार के नजूल संपत्ति विधेयक का भी खुलकर विरोध किया था. उन्होंने नजूल विधेयक को जल्दबाजी में लाया गया विधेयक बताया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की थी. वहीं वो जातीय जनगणना कराए जाने के पक्ष में भी बयान दे चुकी है. ऐसे में अब उनके पति आशीष पटेल की केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात के बाद कयास लगने शुरू हो गए हैं कि यूपी सरकार में अब भी 'ऑल इज वेल' नहीं हैं.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget