एक्सप्लोरर

Milkipur Bypoll 2025 Date: मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें- कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे

Milkipur Bypoll Date: यूपी की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद अब एक बार फिर से समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों दलों ने पूरी ताक़त लगाई है.

Milkipur Bypoll Election Date: उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित अयोध्या स्थित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. मिल्कीपुर सीट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ उपचुनाव होगा. ये सीट सपा सांसद अवधेश प्रसाद के विधायकी से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है. समाजवादी पार्टी ने इस सीट से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि बीजेपी के तरफ से अभी तक प्रत्याशी के नाम पर कोई फैसला नहीं हो सका है. 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में तारीखों का ऐलान किया गया. निर्वाचन आयोग के अनुसार मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. इस चुनाव के लिए 10 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी. वहीं 17 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख होगी. 18 जनवरी तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 जनवरी तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है. 

यूपी की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद अब एक बार फिर से समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. मिल्कीपुर सीट पहले सपा के पास थी, इस सीट से सपा के अवधेश प्रसाद विधायक थे. उनके फैजाबाद से सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हो गई. जिसके बाद अब इस सीट पर चुनाव हो रहा है.

बीजेपी के नाक का सवाल बनी मिल्कीपुर सीट 
अयोध्या वाली फैजाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव में भाजपा को समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद अब मिल्कीपुर सीट बीजेपी के लिए नाक का सवाल बनी हुई है. सपा को हराकर बीजेपी संदेश देना चाहती है कि अयोध्या की जनता अब भी उनके साथ है और पार्टी की पकड़ जमीन पर कमजोर नहीं हुई है.

मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के पहले ही बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है. भाजपा ने इस मिल्कीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए छह मंत्रियों को मैदान में उतारा है. इन लिस्ट में जेपीएस राठौर, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, सतीश शर्मा, गिरीश यादव और मयंकेश्वर सिंह का नाम शामिल है. 

ये मंत्री अयोध्या जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ मिलकर काम करेंगे.इसके साथ ही दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी समय-समय पर यहां दौरा कर रहे हैं. सीएम योगी ने खुद मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget