एक्सप्लोरर

Milkipur Bypoll: मिल्कीपुर में जातीय समीकरण साधने में जुटी BJP, इस प्रत्याशी पर लगा सकती है दांव

UP By elections 2024: यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने भी हर सीट पर जातीय समीकरण को साधना शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि मिल्कीपुर में भाजपा पासी समुदाय के उम्मीदवार को ही मैदान में उतार सकती है.

UP By elections 2024: लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत में अखिलेश यादव के जातीय समीकरण की जबरदस्त चर्चा रही. सपा अध्यक्ष ने हर सीट पर ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिया जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा सीटों पर सपा की जीत सुनिश्चित हो सकी. भारतीय जनता पार्टी भी अब यूपी की दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव में इसी फॉर्मूले की ओर बढ़ती नजर आ रही है. 

यूपी उपचुनाव में बीजेपी के अयोध्या की मिल्कीपुर सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है. यही वजह है कि खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस सीट को जिताने की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली है. ऐसे में सीएम योगी अब मिल्कीपुर में अखिलेश यादव को उन्हीं की रणनीति से मात देने की तैयारी में हैं. 

जातीय समीकरण साधने में जुटी BJP
यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने भी हर सीट पर जातीय समीकरण को साधना शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि मिल्कीपुर में भाजपा पासी समुदाय के उम्मीदवार को ही मैदान में उतार सकती है. फैजाबाद लोकसभा सीट हारने के बाद बीजेपी इस सीट पर जातीय समीकरण मजबूत करने में जुट गई है. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में नाम को लेकर मंथन किया जा रहा है. हालांकि अब तक इसे लेकर कोई फाइनल फैसला नहीं हो पाया है.  

उधर सपा की ओर से भी मिल्कीपुर सीट पर पासी समुदाय के ही प्रत्याशी के नाम को तय किया गया हैं भले ही पार्टी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की हो लेकिन इस सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद का चुनाव लड़ना तय हैं. इससे पहले लोकसभा चुनाव में सपा भी जातीय समीकरण के सहारे फ़ैज़ाबाद में बीजेपी को पटकनी दे चुकी है. 

लोकसभा चुनाव में सपा ने फैजाबाद की सामान्य सीट पर दलित प्रत्याशी अवधेश प्रसाद पासी पर दांव लगाया था. अखिलेश यादव का ये प्रयोग सफल रहा और सपा ने अयोध्या वाली इस सीट पर बीजेपी को हरा दिया. बीजेपी की इस हार की चर्चा अब तक होती है. 

कंगना रनौत के बयान पर भड़के राकेश टिकैत, कहा- 'आंदोलन लंबा चला क्योंकि सरकार तानाशाही थी..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget