एक्सप्लोरर

बिहार जाने के लिये नोएडा के बस स्टैंड पर मजदूरों का हंगामा...पुलिस ने दर्ज किया लॉक डाउन उल्लंघन का केस

नोएडा में प्रवासी मजदूरों ने घर जाने को लेकर हंगामा किया है। मजदूरों का कहना है कि वे अपने घरों को जाना चाहते हैं।

नोएडा, एबीपी गंगा। लॉक डाउन के बीच मंगलवार शाम सैकड़ों मजदूर बस चलने की अफवाह के चलते मोरना बस डिपो पहुंच गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब मजदूरों को वहां से हटाने की कोशिश की तो उन्होंने जाने से मना कर दिया। नाराज मजदूरों ने पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। मजदूर मोरना डिपो के पास स्थित वेव ग्रुप की कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते थे। जो लॉक डाउन होने के चलते अपने घर जाने के लिए बेताब थे। थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मजदूरों को गिरफ्तार किया है। इन मजदूरों पर लॉक डाउन उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया गया है।

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि वेव ग्रुप की कंस्ट्रक्शन साइट के कुछ मजदूर बस चलने की अफवाह के चलते मंगलवार को मोरना बस डिपो पहुँच गए। डिपो में छात्रों को ले जाने वाली बसें पहले से खड़ी थीं। मजदूरों ने बस में चढऩे की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बस में चढऩे से रोक दिया। इस पर मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मजदूरों को वहां से हटाया। एसीपी ने दावा किया कि मजदूरों ने हंगामा किया, लेकिन चौकी पर पथराव नहीं किया। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मजदूरों के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन करने के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मजदूरों ने खुल कर आरोप लगाया। उनका कहना है कि वेब ग्रुप की कंस्ट्रक्शन साइट पर वे एक माह से है। उनको वेतन नहीं दिया गया, तथा लॉक डाउन के दौरान उन्हें खाने-पीने की वस्तुएं भी नहीं दी गई। मजदूरों का कहना है कि वे घर जाना चाहते थे, उन्हें घर नहीं भेजा गया। जबकि वेव ग्रुप के पीआरओ मयंक ने दावा किया कि जिन मजदूरों ने आज हंगामा किया है, वे उनके ठेकेदार के मजदूर हैं। उन्होंने कहा कि कल से वेव ग्रुप में निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। ठेकेदार मजदूरों से यह कहने गया था, कि कल से काम पर आ जाए। लेकिन मजदूर उत्तेजित हो गए, तथा उन्होंने कहा कि हमें बिहार भेज दो। मजदूरों ने ठेकेदार के साथ धक्का-मुक्की की। ठेकेदार ने उन्हें मोरना बस स्टैंड पर बस पकड़ने के लिए भेज दिया ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget