एक्सप्लोरर

प्रयागराज: प्यास बुझाने के लिए मजदूरों को न कोरोना का डर, न ही सोशल डिस्टेंसिंग की फिक्र

गर्मी में प्यास बुझाने के लिए मजदूरों को न तो कोरोना का डर है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग की फिक्र. गुजरात से बिहार जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन जब प्रयागराज पहुंची तो पानी के नल के आगे हजारों की संख्या में श्रमिकों की लाइन लग गई.

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन: चार दिन पहले संगम नगरी प्रयागराज में प्यास से बेहाल मजदूरों द्वारा पानी की बोतलें लूटे जाने और बाद में इन प्यासे मजदूरों की लाठी-डंडों से पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो से पूरे रेल महकमे में हड़कंप मच गया था, लेकिन चार दिन बाद भी यहां के हालात में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. प्रयागराज में अब भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आने वाले मजदूर बूंद-बूंद पानी के लिए जूझते नजर आ रहे हैं.

Prayagraj-majdoor-pani1

गर्मी के मौसम में प्यास से बेहाल मजदूर पानी के लिए इतने उतावले हो जा रहे हैं कि वह सोशल डिस्टेंसिंग को भूल जाते हैं और उसकी धज्जियां उड़ाने लगते हैं. ये मजदूर पानी की बोतल हाथों में लेकर इधर-उधर भटकते हैं और इन्हें जहां पानी नजर आता है, वहां ये कोरोना के खतरे को भूलकर जल्द से जल्द पानी हासिल करने की होड़ में जुट जाते हैं.

प्रयागराज: प्यास बुझाने के लिए मजदूरों को न कोरोना का डर, न ही सोशल डिस्टेंसिंग की फिक्र प्रयागराज: प्यास बुझाने के लिए मजदूरों को न कोरोना का डर, न ही सोशल डिस्टेंसिंग की फिक्र

वायरल वीडियो के चार दिन बाद की ये तस्वीरें गुजरात से बिहार जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने की है. तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि ट्रेन में सवार मजदूर रेलवे के अफसरों और पुलिसवालों की मौजूदगी में प्लेटफार्म नंबर 10 पर लगे नल के पास सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक बनाए हुए हैं. दर्जनों की संख्या में मजदूर एक दूसरे से सटकर खड़े हुए हैं. उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग की कोई फिक्र नहीं है और वो किसी भी कीमत पर पानी हासिल कर अपनी प्यास बुझाना चाहते हैं.

प्रयागराज: प्यास बुझाने के लिए मजदूरों को न कोरोना का डर, न ही सोशल डिस्टेंसिंग की फिक्र प्रयागराज: प्यास बुझाने के लिए मजदूरों को न कोरोना का डर, न ही सोशल डिस्टेंसिंग की फिक्र

हालांकि रेलवे ने अब स्टेशनों पर स्काउट और गाइड के साथ ही सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों की भी ड्यूटी पानी पिलाने के काम में लगा दी है, फिर भी रेलवे की लापरवाही साफ तौर पर नजर आती है. इस बारे में अफसरों का कहना है कि सब कुछ ठीक-ठाक है, लेकिन ये वही अफसर हैं जो पानी की लूट और प्यासे मजदूरों की लाठी-डंडों से पिटाई के बाद भी आल इज़ वेल बताते फिर रहे थे.

यह भी पढ़ें:

गंगाजल के ज़रिये कोरोना के इलाज का दावा, ICMR ने लिया प्रेजेंटेशन, NMCG ने भी दिखाई दिलचस्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget