एक्सप्लोरर

ओलंपिक कोटा दाव पर नहीं, बेहतर प्रदर्शन करने विश्व चैम्पियनशिप में उतरेंगे भारतीय मुक्केबाज

भारतीय मुक्केबाज सोमवार से शुरू हो रही पुरूषों की विश्व चैम्पियनशिप में उतरेंगे। उनका इरादा ओलंपिक कोटा दाव पर नहीं होने के बावजूद पिछले 20 सत्र में महज चार पदक जीतने के अपने रिकार्ड को बेहतर करने का होगा।

एकातेरिनबर्ग,  (भाषा)। ओलंपिक कोटा दाव पर नहीं होने के बावजूद भारतीय मुक्केबाज सोमवार से शुरू हो रही पुरूषों की विश्व चैम्पियनशिप में उतरेंगे, तो उनका इरादा पिछले 20 सत्र में महज चार पदक जीतने के अपने रिकार्ड को बेहतर करने का होगा। भारत के लिये अभी तक सिर्फ विजेंदर सिंह (2009), विकास कृष्णन (2011), शिवा थापा (2015) और गौरव बिधूड़ी (2017) विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीत सके हैं । इन सभी को कांस्य पदक मिले और भारत की नजरें पदक का रंग बेहतर करने पर भी होगी ।

भारतीय मुक्केबाजी के हाई परफार्मेंस निदेशक सैंटियागो नीवा ने प्रेस ट्रस्ट से कहा ,‘यह कठिन होगा । हमारा मकसद पिछले प्रदर्शन को बेहतर करना है । हम उसी के लिये मेहनत कर रहे हैं।’ यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालीफायर होना था जिसमें पारंपरिक दस भारवर्ग की बजाय संशोधित आठ (52 किलो, 57, 63,69,74,81,91 और प्लस 91 किलो) भारवर्ग रखे गए हैं ।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) में लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक अनियमितताओं के कारण इससे ओलंपिक क्वालीफायर का दर्जा छीन लिया। इसके बावजूद इसमें 87 देशों के 450 मुक्केबाज हिस्सा लेंगे ।

भारत की उम्मीदें अमित पंघाल (52 किलो) पर टिकी होंगी जो एक साल से शानदार फार्म में है । उसने एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है । वह 2017 में विश्व चैम्पियनशिप पदक के करीब पहुंचा लेकिन क्वार्टर फाइनल में हार गया । उसके अलावा कविंदर बिष्ट (57 किलो) भी दावेदारों में है जो 2017 क्वार्टर फाइनल में लहुलूहान हो गए थे । इस साल एशियाई चैम्पियनशिप में उन्होंने विश्व चैम्पियन कैरात येरालियेव को हराया ।

सतीश कुमार (प्लस 91 किलो) के पास भी विश्व चैम्पियनशिप का अनुभव है । एशियाई खेलों के पूर्व कांस्य पदक विजेता की नजरें टूर्नामेंट में पहले पदक पर होगी । पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (63 किलो) भी पदक के दावेदार होंगे । संजीत (91 किलो) और आशीष कुमार (75 किलो) से भी उम्मीदें होंगी ।

भारतीय टीम : अमित पंघाल (52 किलो), कविंदर बिष्ट (57 किलो), मनीष कौशिक (63 किलो) , दुर्योधन सिंह नेगी (69 किलो) , आशीष कुमार (75 किलो), बृजेश यादव (81 किलो), संजीत (91 किलो) और संतीश कुमार (प्लस 91 किलो) ।

यह भी पढ़ें:

सुनील जोशी बने यूपी की रणजी टीम के कोच, एक साल का रहेगा कार्यकाल

विहारी की बल्लेबाजी के समय ड्रेसिंग रूप में धैर्य महसूस होता है : कोहली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में बढ़ा संकट, यात्रियों को जारी की गई चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget