एक्सप्लोरर

मेरठ की इन महिलाओं ने साकार किया आत्मनिर्भर भारत का सपना, गाय के गोबर से बनाये दीपक और पेंट, शुरू की ऑनलाइन बिक्री

मेरठ की महिलाओं ने पीएम मोदी के आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार कर दिखाया है. अपने हौसले से महिलाओं ने गाय के गोबर से डिस्टेंपर और दीपक बना दिया. यही नहीं, इनकी डिमांड इतनी बढ़ गई है कि ये ऑर्डर पूरा नहीं कर पा रही हैं.

मेरठ: कोरोना काल मे रोजगार खो चुकी महिलाओं ने गोबर के दीपक बना कर सिर्फ रोजगार ही नहीं खोजा बल्कि पर्यावरण और स्वछ भारत के सपने को भी साकार किया और ये प्रेरणा उन्हें प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत से मिली.

ऑनलाइन बिक रहे हैं गोबर के दीपक और पेंट

इस बार दीपावली पर आप गाय के गोबर से बना हुआ दीपक जला सकते हैं. इस बार दीपावली पर आप अपने घर को गोबर से बने हुए डिस्टेंपर से पेंट भी करा सकते हैं. इसके लिए बस आपको ऑनलाइन शॉपिंग में जाकर बस एक ऑर्डर करना है.

आप सोच रहे होंगे कि गाय के गोबर से बना हुआ दीपक ऑनलाइन कैसे मिल सकता है. लेकिन जनाब मेरठ में एक गांव की महिलाओं ने ये सच कर दिखाया है. इन महिलाओं ने न सिर्फ गाय के गोबर से दीपक डिस्टेंपर आदि बनाए बल्कि इन उत्पादों को इंटरनेशनल बाज़ार में भी उतार दिया है.

मांग इतनी कि पूरी नहीं हो पा रही है

आज की तारीख में इनके पास गाय के गोबर से बने प्रोडक्ट की इतनी डिमांड है कि पूरा करना मुश्किल है. पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत को सूत्रवाक्य मानते हुए मेरठ की इन महिलाओं ने ये कमाल कर दिखाया है.

जिस गोबर को वेस्ट समझकर लोग जहां तहां फेंककर गंदगी करते हैं. उसी गोबर ने मेऱठ की ग्रामीण महिलाओं को नया रोज़गार दे दिया है. मेरठ के अम्हैड़ा गांव की महिलाओं ने गाय के गोबर से अपने लिए अवसर पैदा कर लिया है. क्या आप यकीन करेंगे कि गाय के गोबर से दीपक भी बनाया जा सकता है. क्या आप यकीन करेंगे कि गाय के गोबर से पेंट में इस्तेमाल होने वाला डिस्टेंपर बन सकता है.

शायद आपको ये सुनकर आश्चर्य हो रहा हो. लेकिन मेरठ के अम्हैड़ा गांव की महिलाओं ने गाय के गोबर से दीपक और पेंट में इस्तेमाल होने वाला डिस्टेंपर तैयार कर लिया है. न सिर्फ दीपक और डिस्टेंपर तैयार किया बल्कि गाय के गोबर से बने इस प्रोडक्ट को ऑनलाइन बाज़ार में भी उतार दिया.

नतीज़ा ये हुआ कि इन प्रोडक्ट की इतनी डिमांड आई कि पूरा करना मुश्किल हो गया. समाजसेवी अतुल शर्मा ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर अभियान को सूत्रवाक्य मानते हुए पहले अकेले ही ये शुरुआत की. बाद में कारवां बनता गया और आज की तारीख में वो ग्यारह महिलाओं को इसी कार्य से रोज़गार दिए हुए हैं.

गाय के गोबर और गौमूत्र से बने हुए दीपक से इतनी सोंधी ख़ुशबू आती है कि मानों आप किसी हवन कुंड के आसपास बैठे हों. गाय के गोबर से दीपक बनाने के लिए इसमें हवन में इस्तेमाल होने वाले कपूर इत्यादि भी मिलाया जाता है.

यही नहीं गाय के गोबर से बना हुआ दीपक जलने के साथ साथ सोंधी ख़ुशबू के साथ महकता भी है और ये दीपक तब तक जलता है जब तक ये राख न हो जाए. समाजसेवी अतुल शर्मा का कहना है कि ये दीपक ईंधन की तरह काम करता है. और इसी दीपक की वजह से कम से कम आज की तारीख में ग्यारह परिवारों का ख़र्चा चलता है. अतुल शर्मा का कहना है कि उनके साथ काम करने वाली महिलाएं रोज़ाना दो सौ से तीन सौ रुपए तक की कमाई करती है.

गाय की सेवा करने जैसा

गाय के गोबर से बना हुआ दीपक दो रुपए का जबकि डिस्टेंपर पचास रुपए किलो बिकता है. इस नेक कार्य में जुटी महिलाओं का कहना है कि उनके लिए ये गाय की सेवा करने जैसा ही है. इन महिलाओं का कहना है कि जिस प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे हों. जो गाय की सेवा को धर्म समझते हैं उस प्रदेश में इससे नेक कार्य और क्या हो सकता है?

जिस स्थान पर ये महिलाएं गाय के गोबर से दीपक और डिस्टेंपर बनाती हैं. वहां, सांझी चूल्हा चौकी देखकर भी आप दंग रह जाएंगे. यहां दीवारों पर हमारी प्राचीन गाय के गोबर से ही लेप किया गया है. महिलाओं का कहना है कि गाय के गोबर से लेप की वजह से यहां एक भी मच्छर आने की हिमाकत नहीं कर सकता. यही नहीं ये महिलाएं मुल्तानी मिट्टी बाहर फेंकी गई बोतलों से ऐसे ऐसे प्रोडक्ट बना रही हैं कि आपको नज़रे हटाने को जी नहीं करेगा.

ये प्रोडक्ट भी ये महिलाएं ऑनलाइन बेच रही हैं. वाकई में इन महिलाओं ने गाय के गोबर से वो कर दिखाया जिसके बारे में न जाने कितने पढ़े लिखे बुद्धिजीवी बस कागज़ों पर ही इसके निस्तारण की योजना बनाके रह जाते हैं. महिलाओं की इस टोली को एबीपी गंगा की तरफ से भी शुभकामनाएं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget