एक्सप्लोरर

'अब लड़ाई आर-पार की लड़नी पड़ेगी', पश्चिमी यूपी के व्यापारियों की मेरठ में हुंकार

UP News: पश्चिमी यूपी के व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर मेरठ में महासम्मेलन किया. सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की. व्यापारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे.

Meerut News: पश्चिमी यूपी के व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भर दी है. 20 जिलों के व्यापारी मेरठ के जुटे और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की.व्यापारियों ने ऐलान कर दिया है कि उनकी मांग पूरी ना हुई तो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा और व्यापारी सड़कों पर उतरेगा. अब बहुत हो चुका है अब लड़ाई आर-पार की लड़नी पड़ेगी.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने मेरठ में व्यापारी महासम्मेलन बुलाया था,जिसमें 15 जिलों से व्यापारी पहुंचे थे. मेरठ के शर्मा स्मारक में हुए इस महासम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचे व्यापारियों ने एक सुर में आवाज बुलंद की.एक के बाद एक वक्ता आते रहे और व्यापारियों की समस्याओं और उनकी परेशानियों पर अपनी बात रखते रहे. व्यापारियों में इस बात को लेकर काफी गुस्सा था कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है और सरकार व्यापारियों के हित में एक से बढ़कर एक दावे कर रही है.

हाईकोर्ट बेंच का भी मुद्दा उठा
पश्चिमी यूपी के हाईकोर्ट बेंच की मांग काफी पुरानी है.मेरठ के व्यापारी महासम्मेलन में भी इस मांग को व्यापारियों ने प्रमुखता से उठाया.कहा कि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच बेहद जरूरी है और ये वक्त की मांग भी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल अधिवक्ताओं के साथ खड़ा है.इसी के साथ ही व्यापारियों को 50 लाख रुपए तक का कर्ज बिना बैंक गारंटी के सब्सिडी के आधार पर देने और व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ को और प्रभावी बनाने,जीएसटी काउंसिल में भी व्यापारी प्रतिनिधि शामिल करने की मांग प्रमुखता से रखी गई.

15 नवंबर को पीएम और सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल 15 नवंबर को पश्चिमी यूपी के तमाम जिलों में डीएम के माध्यम से पीएम और सीएम को ज्ञापन प्रेषित करेंगे. मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा कि बहुत हो चुका व्यापारियों का उत्पीड़न. अब पानी सिर से ऊपर आ गया है, अभी तो हम शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन यदि व्यापारियों को उनका हक नहीं मिला और मांग पूरी न हुई तो फिर सड़क से संसद तक आंदोलन होगा.

15 मांगों पर मंथन और चिंतन हुआ
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने इस व्यापारी महासम्मेलन को बुलाया था.इसमें 15 मांगों पर मंथन और चिंतन हुआ.उत्तर प्रदेश में व्यापारी आयोग के गठन की मांग सबसे प्रमुखता से उठी.किसानों की तर्ज पर छोटे व्यापारियों का पांच लाख तक का सरकारी कर्ज माफ करने, व्यापारी प्रोटेक्शन एक्ट बनाने, बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर नकेल कसने और ऑनलाइन व्यापार पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की भी मांग रखी गई. 

इसी के साथ जीएसटी की समस्याओं के समाधान के लिए एकल खिड़की व्यवस्था लागू करने के साथ जीएसटी का एक ही स्लैब बनाने,उत्तर प्रदेश के प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की तर्ज पर व्यापारी हेल्प डेस्क का निर्माण करने,शिक्षक तथा स्नातकों की तर्ज पर जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को भी विधान परिषद सदस्य चुने जाने की मांग उठाई गई.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से जा घुसी कार, 5 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget