एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Greater Noida Expressway Accident: हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

Noida Accident: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. यह हादसा नोएडा से परी चौक जाते समय हुआ है.

यह मामला ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है. ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े ट्रक में परी चौक जा रही कार पीछे से जा घुसी और इस हादसे में परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

वहीं इस हादसे को लेकर ADCP ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि आज 10 नवंबर (रविवार) की सुबह थाना नॉलेजपार्क के सेक्टर 146 के पास खराब खड़े ट्रक में तेज गति से आ रही वैगनार कार ने पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया.

परिजनों की तहरीर पर लिखा जा रहा मुकदमा- ADCP ग्रेटर नोएडा 

ADCP ग्रेटर नोएडा ने कहा कि पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है. क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया है और यातायात सुचारु रूप से चालू है.

सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लिया

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया. हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उपचार की समुचित व्यवस्था करने को कहा था. सीएम योगी ने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

(IANS इनपुट के साथ)

कानपुर का दंगाई जेल में है बंद, सीएम योगी का पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget