एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मेरठ में चुनाव को लेकर दो दिव्यांग भाइयों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, लोगों को ऐसे किया जागरूक

UP Elections: यूपी में 10 फरवरी से विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर दो दिव्यांग भाइयों ने एक जागरूकता अभियान चलाया है. साथ ही हस्ताक्षर करवाकर उनसे वोट देने का संकल्प भी लिया है.

UP Assembly Election 2022: 10 फरवरी को होने वाले मतदान में वोटरों को जागरूक करने के लिए प्रशासन तमाम तरह की कोशिशों में जुटा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को मेरा शहर मेरी पहल और पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कमिश्नरी चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जहां सड़क से गुजरते लोगों से हस्ताक्षर कराते हुए पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के पदाधिकारी पीयूष गोयल और आयुष गोयल ने अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की शपथ दिलाई. इस मौके पर कमिश्नर सुरेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

दिव्यांग होने के बावजूद समाज को करते हैं जागरूक

गौरतलब है कि पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के पदाधिकारी पीयूष और आयुष गोयल दिव्यांग होने के बावजूद समाज को जागरूक करने के लिए कई तरह के प्रयास करते रहते हैं. इसी कड़ी में मेरा शहर मेरी पहल संस्था के साथ आज पीयूष और आयुष गोयल ने कमिश्नरी चौराहे पर मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया. कमिश्नर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कई समाजसेवी संगठन और अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान अधिकारियों ने सड़क से गुजरते लोगों से एक वॉल पर हस्ताक्षर कराते हुए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का संकल्प दिलाया.

मतदान करने के लिए किया जागरूक

आयुष गोयल ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जब वह दिव्यांग होकर इस हालत में भी लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क पर उतर रहे हैं तो जो व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ है वह अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान अवश्य करें. जिससे प्रदेश में स्वस्थ लोकतंत्र की सरकार बन सके. 

मतदान को समझें अपनी जिम्मेदारी

कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले चुनाव में मेरठ मंडल में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा था. जिसे इस बार 80 प्रतिशत से अधिक तक पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार कोशिशों में जुटा है. इसी क्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तमाम तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं. जिसके तहत आज यह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है. जिसमें लोगों को बताया गया है कि वह मतदान को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए वोट जरूर करें. मतदान के दिन को अवकाश का दिन समझ कर घर में छुट्टी एंजॉय करने की भूल ना करें. उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में अगले कुछ दिन और तमाम तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Udham Singh Nagar: उधमसिंह नगर जिले में ऑटो चालक की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

UP Election 2022: 'लॉकडाउन, नोटबंदी के चलते बंद होने की कगार पर पहुंचे उद्योग', प्रियंका गांधी का सरकार पर निशाना

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget