एक्सप्लोरर

शिक्षक दिवस पर मेरठ की टीचर को मिलेगा राज्य पुरस्कार, प्राइमरी स्कूल की बदली दशा और दिशा

मेरठ की शिक्षिका सारिका गोयल को शिक्षक दिवस पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

मेरठ, एबीपी गंगा। मेरठ की शिक्षिका सारिका गोयल को प्राइमरी स्कूल की दशा और दिशा बदलने के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कार से नवाज़ा जा रहा है. सारिका गोयल ने मेरठ के भूडबराल प्राथमिक विद्यालय को एक कॉन्वेंट स्कूल की तर्ज़ पर डेवलप किया है. जिसकी प्रसंसा इलाके से लेकर शिक्षा विभाग तक हो रही है.

बता दें कि सारिका गोयल आदर्श प्राथमिक विद्यालय में बतौर प्रिंसिपल कार्यरत हैं. शिक्षा के क्षेत्र में तकरीबन 33 वर्षों का अनुभव रखने वाली सारिका जब यहां शिक्षण के लिए आईं तो यहां की हालत बेहद दयनीय थी. सारिका ने इस स्कूल की दशा बदलने की ठानी और देखते ही देखते इस स्कूल ने कामयाबी की ऐसी इबारत लिखी कि आज इस स्कूल के चर्चे दूर-दूर तक हैं. लोग इस प्राथमिक विद्यालय को आदर्श विद्यालय की संज्ञा देते हैं.

कॉन्वेंट की तर्ज पर किया विकसित आमतौर पर किसी भी प्राथमिक स्कूल की तस्वीर जब हम अपने ज़हन में सोचते हैं तो ज़मीन पर बैठे हुए बच्चे, जर्जर इमारत और जैसे-तैसे शिक्षण कार्य करते टीचर ही नज़र आते हैं लेकिन इस स्कूल के अंदर दाखिल होते ही आपको लगेगा कि आप किसी कॉन्वेंट स्कूल में आ गए हों. यहां स्कूल के अंदर दाखिल होते ही सबसे पहले पुस्तकालय दिखता है. किसी भी प्राथमिक स्कूल में लाइब्रेरी होना बड़ी बात है लेकिन यहां मैडम ने सबसे पहले स्कूल में लाइब्रेरी की शुरुआत की. फिर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया. उनके अभिभावकों को प्रेरित किया कि वो अपने बच्चों को स्कूल भेजें. ख़ासतौर से बालिका शिक्षिका पर मैडम ने ख़ास ध्यान दिया.

घर-घर जाकर किया शिक्षा के लिए प्रेरित सारिका गोयल बताती हैं कि वो अपने स्कूल में पढ़ने वाले हर बच्चे के घर गई हैं. कभी कभी तो ऐसा हुआ है कि माता पिता ने बच्चे को स्कूल भेजना ही बंद कर दिया लेकिन मैडम ने हिम्मत नहीं हारीं. वो घर जाकर उनके अभिभावकों से मिलीं. उन्हें प्रेरित किया कि वो अपनी बिटिया को स्कूल ज़रुर भेजें. बेटी पढ़ेगी, बेटी बढ़ेगी के अभियान का मैडम सारिका गोयल ने अक्षरश: पालन किया. उसी का नतीज़ा है कि आज इस स्कूल में बच्चों की संख्या कई गुणा बढ़ गई है. अब इस स्कूल में दाखिला पाकर बच्चे और उनके अभिभावक भी खु़श होते हैं कि उनका बेटा या बेटी ऐसे स्कूल में पढ़ रहा है जो उनकी नींव मज़बूत कर रहा है.

लोगों को किया जागरूक वहीं, जब भी प्राइमरी स्कूल की बात की जाती है निजी स्कूलों के आगे वो बौने साबित होते हैं. प्रदेश में कुछ स्कूल तो ऐसे हैं, जहां टीचर ज्यादा बच्चे कम हैं लेकिन मेरठ की एक ऐसी प्राइमरी टीचर, जिसने ये ठान लिया कि वो जहां भी पढ़ायेगी, वहां आस-पास का कोई भी बच्चा, कोई बेटी शिक्षा से वंचित नही रहेगी और उन्होंने गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों से बात की और उन्हें बताया कि जीवन में शिक्षा ही सब कुछ है. शिक्षा से ज्ञान का विकास होता है.

ये भी पढ़ेंः

गोंडाः जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, कई लोग घायल, वीडियो वायरल

यूपीः आगरा पुलिस ने किया ललित काठपाल हत्याकांड का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget