एक्सप्लोरर

दीपावली से पहले लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश हुई नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Lucknow Train: ये घटना लखनऊ के मलीहाबाद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहां ट्रेन को डिरेल करने के लिए रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का गट्ठा रखा रखा गया था. इसके साथ कुछ पत्थर भी रखे गए थे.

Lucknow Train Derail Conspiracy: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई, जिसके बाद हड़ंकप मच गया है. बताया जा रहा है कि यहां रेलवे ट्रैक के ऊपर लकड़ी का बड़ा के गट्ठे को रखा गया था लेकिन, लोको पायलट की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया. उसने समय रहते इसकी सूचना दी जिसके बाद वहां ट्रेन की आवाजाही को रोक दिया गया. 

ये घटना लखनऊ के मलीहाबाद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहां ट्रेन को डिरेल करने के लिए रेलवे ट्रैक पर लड़की का गट्ठा रखा रखा गया था. ये लकड़ी उस वक्त डाली गई थी जब इस ट्रैक से गाड़ी संख्या 14236 बरेली वाराणसी गुजरनी थी. लेकिन, समय रहते लोको पायलट की नज़र उस पर पड़ गई और पायलट की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया. लोकों पायलट ने लड़की देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाया जिसके बाद लकड़ियां ट्रेन के इंजन में फंस गईं. 

लोको पायलट की सूझ-बूझ से टला हादसा
लोको पायलट ने तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी जिसके बाद मौक़े पर पहुंची आरपीएफ और पुलिस की टीम ने ट्रैक से लड़कियों को हटाया. इसके चलते ट्रेन को चलने में कुछ देरी भी हो गई. बताया जा रहा है कि लकड़ियों के साथ ट्रैक पर कुछ पत्थर भी रखे गए थे. पुलिस ने इस मामले में रेलवे एक्ट 1989 में 151 व 153 में एफआईआर दर्ज कर ली है मामले की जांच की जा रही है. 

इस मामले पर जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट ओमवीर सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात को 12:00 बजे आरपीएफ अधिकारी ने मलीहाबाद थाने में सूचना दी कि मलीहाबाद से करीब एक किमी लखनऊ की तरफ रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का गट्ठा पड़ा है. ये सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. मौके पर बबूल के पेड़ के एक मीटर का बड़ा टुकड़ा पड़ा हुआ था. जिसके बाद उसे हटाया गया और फिर से रेल सेवा संचालित की गई. 

इस मामले में शुक्रवार को सेक्शन इंजीनियर की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियुक्त पंजीकृत कर लिया गया है और वेस्ट जोन की क्राइम टीम को मामले के सफल अनावरण के लिए लगाया गया है, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget