एक्सप्लोरर

मेरठ में NSG कमांडो के भाई को दबंगों ने पीटा, छुट्टी लेकर SSP से शिकायत करने आया जवान

Meerut News: एनएसजी कमांडो के भाई को गंभीर हालत में रोहटा पीएचसी और फिर मेरठ रेफर कर दिया गया. कमांडो सोनू चौधरी छुट्टी लेकर चेन्नई से 11 मई को मेरठ पहुंचे और रोहटा थाने में मुकदमा दर्ज कराया.

Meerut Crime News: मेरठ में देहात इलाके रोहटा में एनएसजी कमांडो के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया गया. दबंगों ने उसे इतना पीटा कि वो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस खामोश रही. आखिरकार एनएसजी कमांडो ने छुट्टी ली और फिर एसएसपी से शिकायत की तब जाकर पुलिस हरकत में आई.

मेरठ के रोहटा थाना इलाके के रसूलपुर रोहटा के रहने वाले सोनू चौधरी एनएसजी कमांडो हैं. फिलहाल वो चेन्नई में तैनात हैं. 10 जून को रोहटा गांव में रहने वाले उनके भाई मोनू पर दबंगों ने हमला कर दिया. धारदार हथियार से मोनू पर हमला किया और खूब पीटा गया. लहूलुहान और गंभीर हालत में उन्हें रोहटा पीएचसी और फिर मेरठ रेफर कर दिया गया. एनएसजी कमांडो सोनू चौधरी छुट्टी लेकर चेन्नई से 11 मई को मेरठ पहुंचे और रोहटा थाने में मुकदमा दर्ज कराया. जिसमें सौरभ उर्फ मोंटी और मुकुल और एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया, लेकिन पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया.

एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस की नींद टूटी

एनएसजी कमांडो का आरोप है कि जब वो थाने पहुंचे और दबंगों के खुलेआम घूमने की शिकायत और उनकी गिरफ्तारी की बात की तो उन्हें तवज्जो नहीं दी और चलता कर दिया. इसके बाद मोनी चौधरी ने अपने कमांडर से मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को फोन कराया और फिर मुलाकात कर पूरा मामला बताया कि दबंग खुले घूम रहें हैं और धमकी दे रहे हैं. इसके बाद रोहटा पुलिस की नींद टूटी.

दबंग की सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल

एनएसजी कमांडो सोनू चौधरी ने पुलिस को एक वीडियो भी सौंपी है, जिसमें एक आरोपी दबंग युवक की हत्या की धमकी दे रहा है. वीडियो में दिख रहा शख्स कह रहा है कि मेरा नाम मुकुल मल्लहापुर है और तेरा यहीं कत्ल कर दूंगा. पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर भी जांच शुरू कर दी है. इस वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि दबंगों को पुलिस का खौफ नहीं है और खुलेआम हत्या की धमकी दी जा रही है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

एनएसजी कमांडो के भाई की हालात गंभीर है

दबंगों के हमले में घायल एनएसजी कमांडो सोनू चौधरी के भाई मोनू की हालात बेहद गंभीर बनी हुई है. सिर में गंभीर चोट आई है. मेडिकल के डॉक्टर्स इलाज कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि तीन आरोपियों ने मोनू को बेहोश होने के बाद भी पीटा. सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया. इतना पीटा गया कि मोनू लहूलुहान हो गया और सिर में गंभीर चोट आई है. शरीर पर भी जख्म के कई निशान हैं.

एनएसजी कमांडो सोनू चौधरी जब एसएसपी से मिले तो उसके बाद पुलिस हरकत में आई. एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जो भी आरोपी हैं जल्द सलाखों के पीछे होंगे.

ये भी पढ़ें: 'लोकतंत्र में विचारों की ही लड़ाई है...', RSS नेता के बयान का सपा ने किया समर्थन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget