एक्सप्लोरर

CM योगी आदित्यनाथ को लेकर दिनेश खटीक का बड़ा बयान, अफसरों पर लगाया गंभीर आरोप

Meerut News: इस्तीफे की पेशकश करने वाले जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि उनकी सीएम योगी या सरकार के किसी भी मंत्री से नहीं, बल्कि सरकार को बदनाम कर रहे कुछ अफसरों से नाराजगी है.

Meerut News: दलित होने के कारण उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाकर इस्तीफे की पेशकश करने वाले उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या सरकार के किसी भी मंत्री से नहीं, बल्कि मनमानी कर सरकार को बदनाम कर रहे कुछ अफसरों से नाराजगी है. 

जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने मेरठ में गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में दलित होने की वजह से उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाकर इस्तीफे की पेशकश की और इस सिलसिले में सार्वजनिक हुए एक पत्र के मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ''मेरी मुख्यमंत्री या सरकार के अन्य किसी भी मंत्री से कोई नाराजगी नहीं है. वह सिर्फ कुछ अफसरों से नाराज हैं, जो मनमानी करके सरकार को बदनाम कर रहे हैं.''

सीएम योगी की तारीफ की
जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तो भ्रष्टाचार के खिलाफ 'कतई बर्दाश्त नहीं करने ' की नीति अपनाए हुए हैं, लेकिन अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सम्मान चाहिए मगर कुछ अफसर सम्मान तो अलग बात है मांगने पर सूचना भी नहीं देते हैं. 

बुधवार को इस्तीफा देने की पेशकश की 
गौरतलब है कि खटीक ने दलित होने के चलते विभागीय अधिकारियों द्वारा उनकी अनदेखी किये जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी. मंत्री ने विभाग में भ्रष्टाचार होने का आरोप भी लगाया था. खटीक ने एक ओर अपना इस्तीफा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजा तो दूसरी ओर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर उन्हें भी एक प्रति दी थी. पत्र में दिनेश खटीक ने दलित होने के कारण अधिकारियों द्वारा सुनवाई न होने, तबादलों और नमामि गंगे योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. पत्र की अंतिम पंक्ति में उन्होंने त्यागपत्र देने की बात कही थी. इस मामले को लेकर उन्होंने बुधवार रात बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी.

ये भी पढ़ें:-

सावधान! घर में खाना बनाने वाले कुक ने खाली कर दी तिजोरी, डुप्लीकेट चाबी से किया हाथ साफ

Maharajganj News: तीन मनचलों को छेड़खानी करना पड़ा भारी, छात्रा ने चप्पलों से की जमकर धुलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget