एक्सप्लोरर

मेरठ में मोहर्रम जुलूस विवाद: ताजिया की ऊंचाई को लेकर पुलिस ने रोका, लोगों में नाराजगी

Meerut News:पुलिस के मुताबिक ताजिया की ऊंचाई तय मानकों से अधिक थी, जिससे बिजली के तारों के साथ टकराव का खतरा था. सुरक्षा कारणों से ताजिया को तब तक रोका गया, जब तक इसकी ऊंचाई कम नहीं की गई.

UP News: मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया की ऊंचाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया. पुलिस ने ताजिया की ऊंचाई 10 फीट होने का हवाला देते हुए जुलूस को रोक दिया, क्योंकि प्रशासन द्वारा इससे कम ऊंचाई की अनुमति दी गई थी. इस फैसले से स्थानीय मुस्लिम समुदाय में नाराजगी देखी गई, और स्थानीय लोगों के बिरोध से मामला गरमा गया, पुलिस ने समझाया तो मामला शांत हुआ.

पुलिस के मुताबिक ताजिया की ऊंचाई तय मानकों से अधिक थी, जिससे बिजली के तारों के साथ टकराव का खतरा था. सुरक्षा कारणों से ताजिया को तब तक रोका गया, जब तक इसकी ऊंचाई कम नहीं की गई. पुलिस ने यह भी बताया कि जुलूस में कोई इलेक्ट्रीशियन मौजूद नहीं था, जो सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी चूक थी. बिजली के तारों के नीचे से ऊंचा ताजिया निकालना खतरनाक हो सकता था, खासकर हाल ही में अलीगढ़ में हुए दर्दनाक हादसे के बाद, जहां ताजिया के हाई टेंशन तार से टकराने से एक युवक की मौत हो गई थी.

समुदाय का विरोध, अन्य धर्मों का समर्थन

स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने पुलिस के इस फैसले का विरोध किया. उनका कहना था कि ताजिया वर्षों से इसी रूप और ऊंचाई में निकाला जाता रहा है, और अब अचानक इस पर आपत्ति जताना अनुचित है. खास बात यह रही कि स्थानीय अन्य धर्मों के व्यापारियों ने भी मुस्लिम समुदाय का साथ दिया. उनका तर्क था कि परंपराओं का सम्मान करते हुए समाधान निकाला जाना चाहिए.

पुलिस और आयोजकों में बातचीत

पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए समुदाय के लोगों को समझाने की कोशिश की. अधिकारियों ने बताया कि यह कदम केवल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. काफी मशक्कत और बातचीत के बाद आयोजक ताजिया की ऊंचाई कम करने पर सहमत हुए.इसके बाद पुलिस ने जुलूस को आगे बढ़ने की अनुमति दी.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget