एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में बदमाशों ने डॉक्टर के ऊपर चलाई गोली, फिर भीड़ ने की जमकर पिटाई, दो आरोपी फरार

UP News: यूपी के मेरठ में आपसी कहासुनी के बाद बदमाशों ने डॉक्टर के ऊपर गोली चला दी. लेकिन डॉक्टर को गोली नहीं लगी. वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकड़कर जमकर पीटा.

Meerut Firing News: मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात हुई. डॉक्टर से क्लीनिक में कहासुनी होने से बदमाश इस कदर गुस्से में आ गए कि डॉक्टर की हत्या करने पहुंच गए.क्लीनिक में फायरिंग कर डाली, लेकिन डॉक्टर तो बच गए और वहां आए मरीज के तीमारदार को गोली लग गई. इससे वहां भगदड़ मच गई. भीड़ ने दो बदमाशों को पकड़ लिया और दो भाग निकले.

यह पूरा मामला लोहिया नगर थाना इलाके की जाकिर कॉलोनी का है. दोपहर में डॉक्टर एमडी अहमद के क्लीनिक पर  कुछ लोग इलाज के लिए पहुंचे थे. किसी बात पर कहासुनी हो गई और वो चले गए..शाम के वक्त चार लोग हथियार लेकर क्लीनिक में डॉक्टर की हत्या करने पहुंचे थे वो डॉक्टर एमडी अहमद को ढूंढ रहे थे, तभी डॉक्टर एमडी अहमद उन्हें दिखे तो फायरिंग कर दी, लेकिन डॉक्टर की बजाय गोली तीमारदार अयूब को लग गई. लक्खीपुरा के रहने वाले अयूब अपने पिता को दिखाने क्लिनिक पर पहुंचे थे. गोली चलते ही क्लीनिक में  भगदड़ मच गई.

 दो बदमाशों को भीड़ ने जमकर पीटा
क्लीनिक के जिस वक्त बदमाशों ने फायरिंग की और तीमारदार अयूब को घायल करके बदमाश भाग रहे थे तो भीड़ ने हिम्मत दिखाकर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो बदमाश भाग निकले. भीड़ ने बदमाशों को घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर डाली. भीड़ दोनों बदमाशों को जान से मारने पर आमादा थी, लेकिन पुलिस ने जैसे तैसे बदमाशों को पब्लिक के कब्जे से निकाला और लोहियानगर थाने भिजवाया.

पुलिस ने जिन दो बदमाशों को पब्लिक के कब्जे से छुड़ाया है. उनमें एक का नाम आकिब है जो बुनकर नगर का रहने वाला है. जबकि दूसरे का नाम आरिश है. वो लक्खीपुरा का रहने वाला है. पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोपहर में डॉक्टर के क्लीनिक में कहासुनी हुई थी. इसको लेकर हम गुस्से में थे. शाम को डॉक्टर की हत्या करने की प्लानिंग बना ली और क्लीनिक में फायरिंग की लेकिन डॉक्टर बच गया और किसी दूसरे आदमी को गोली लग गई. हालांकि एक चर्चा ये भी चल रही है कि क्लीनिक के बाहर कुछ लोग शराब पी रहे थे और डॉक्टर ने जब उन्हें वहां से भगा दिया था इसी से नाराज होकर गोली चलाई. 

क्या बोले एसपी सिटी आयुष विक्रम
मेरठ में डॉक्टर के क्लीनिक में डॉक्टर एमडी अहमद की हत्या करने के इरादे से घुसे बदमाशों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आया. इस घटना के बारे में एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दो लोग पकड़ लिए हैं और उनके दोनों साथियों को भी पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही. पूछताछ में पता चला क्लीनिक में कहासुनी के बाद ये फायरिंग की है. घायल अयूब का इलाज चल रहा है और पुलिस बाकी बिंदुओं पर भी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: UGC NET Exam Case: कुशीनगर में CBI का छापा, एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget