एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में Judo कराटा सीखाने के नाम पर नाबालिग से रेप, इन धाराओं में FIR दर्ज

UP News: मेरठ (Meerut) जिले में एक प्रशिक्षक द्वारा 12 वर्षीय नाबालिग जूडो कराटा (Judo Karate) खिलाड़ी से दुष्कर्म की घटना पर एफआईआर दर्ज हो गई है. वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Crime News: मेरठ (Meerut) जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र (Kharkhoda Thana) में एक प्रशिक्षक द्वारा कथित तौर पर 12 वर्षीय नाबालिग जूडो कराटा (Judo Karate) खिलाड़ी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. 

पीड़ित खिलाड़ी के पिता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी 12 साल की बेटी कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर स्थित एक स्कूल में जूडो कराटे का प्रशिक्षण ले रही थी. दो जून को सुबह सात बजे वह जूडो कराटे सीखने अपने भाई के साथ स्कूल में गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि दस बजे तक शिक्षक ने एकेडमी के सभी बच्चों की छुट्टी कर बच्ची और दो बच्चों को अतिरिक्त प्रशिक्षण कराने की बात कहकर रोक लिया. इसके बाद शिक्षक बच्ची को गार्ड के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

UP Politics: कांग्रेस नेता अजय राय बोले- 'बीजेपी के गठबंधन में बैठी हुई हैं मायावती, आम जनता के लिए बन गई हैं चुनौती'

क्या बोले पीड़िता के पिता?
शिकायत के मुताबिक दरवाजा खोलने के बाद शिक्षक ने बच्ची के भाई को बताया कि बहन को स्ट्रेचिंग के कारण चोट लगी है, खून निकल रहा है और पट्टी करनी पड़ेगी. उसने पैसे देकर बाजार से पट्‌टी, दवा और चॉकलेट लेने के लिए भेज दिया. इसके बाद प्रशिक्षक ने ड्रेसिंग कर बच्चों को चॉकलेट दी और बच्ची को लेकर नर्सिंग होम में भर्ती करवाया. पीड़िता के पिता के अनुसार जब उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से बच्ची की हालत के बारे में पूछा तो डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ गलत हुआ है.

दौराला के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभिषेक पटेल ने बताया कि आरोपी मनीष (26) जूडो सिखाता है. पीड़िता के पिता की तहरीर पर मनीष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिस चिकित्सक ने बच्ची का उपचार किया है उसको भी बयान लेने के लिए बुलाया गया है. सीओ ने बताया कि आरोपी प्रशिक्षक घर से फरार हो गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget