एक्सप्लोरर

Meerut: रिश्तेदार की शादी में शामिल होने छुट्टी पर आया था दारोगा, लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर किया सुसाइड

UP Crime News: पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने कहा कि इंद्रजीत छुट्टी लेकर दो दिन पहले मेरठ आया था क्योंकि उसके परिवार को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होना था.

Meerut Crime News: मेरठ (Meerut) में पुलिस के एक उप निरीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर लाइसेंसी पिस्तौल से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी. पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह (45) ने बुधवार देर रात अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार घटना के समय उप निरीक्षक सिंह की पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में थे. सिंह सहारनपुर में तैनात था और दो दिन की छुट्टी लेकर यहां आया था.

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गुरुवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

इंद्रजीत छुट्टी लेकर दो दिन पहले मेरठ आया था
पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि परिजनों ने पुलिस को बताया कि इंद्रजीत छुट्टी लेकर दो दिन पहले मेरठ आया था क्योंकि उसके परिवार को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होना था.

UP Politics: 'पंडित का मतलब विद्वान', मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया क्या था मोहन भागवत के बयान का मतलब?

इससे पहले आगरा जिले के थाना खेरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार देर शाम एक किशोर ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय मनोज कुशवाहा का शव उसके खेत में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला. मृतक के पिता केशव के अनुसार, मनोज चार भाइयों में सबसे छोटा था. थाना खेरागढ़ के निरीक्षक मनोज कुमार ने बुधवार को बताया कि किशोर की आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि परिजनों से पूछताछ और मामले की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget