एक्सप्लोरर

मेरठ: होटल हारमनी में अय्याशी के साथ चल रहा था अवैध कैसिनो, मॉडल परोस रही थी शराब

मेरठ के होटल हारमीन इन में पिछले कई महीनों से अवैध कैसिनो चल रहा था. होटल का मालिक नवीन अरोडा दिल्ली, मुंबई, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के रईसजादों को यहां बुलाकर कैसिनों खिलवाता था.

Meerut News: मेरठ के पॉश इलाके होटल हारमनी इन में अय्याशी के साथ अवैध रूप से कैसिनो चल रहा था. यहां दिल्ली और मुंबई की मॉडल शराब परोस रही थी. मेरठ ही नहीं बल्कि कई शहरों के रईसजादे यहां कैसिनों में दाव लगा रहे थे. सब कुछ अवैध रूप से गुपचुप चल रहा था, लेकिन मेरठ के एसएसपी को इसकी खबर लग गई और एक स्पेशल टीम गठित करके वहां छापा मार दिया गया.

होटल हारमनी इन के मालिक नवीन अरोडा अवैध रूप से कैसिनों चला रहे थे. ये खेल पिछले काफी समय से खेला जा रहा था, लेकिन किसी को कोई भनक नहीं थी. मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा को किसी शख्स ने फोन करके पुख्ता जानकारी दे दी. इसके बाद एसएसपी ने सीओ दौराला, एएसपी ब्रहमपुरी और सीओ कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित की और पुलिस ने छापा मारा. पुलिस ने मौक से 8 महिलाओं समेत 14 लोगों को हिरासत में ले लिया और सभी को थाने ले आई. बताया जा रहा है कि कई लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकले. करीब 35 से ज्यादा रईस जादे यहां कैसिनों में दांव लगा रहे थे.

करोड़ों के लग रहे थे कैसिनों में दाव
पुलिस ने जब नवीन अरोडा के होटल हारमीन इन पर छापा मारा तो वहां का नजारा ही अलग था. ऐसा लगा कि जैसे किसी गोवा या थाईलैंड के कैफे में आ गए हों. एक करोड़ रुपये से ज्यादा की क्वाईन भी बरामद की गई हैं और क्रिप्टो कैरेंसी भी. पुलिस को और भी काफी सामान वहां से मिला है. पुलिस ने मौके से ही होटल हारमनी इन के मालिक नवीन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया और साथ में कई अन्य लोगों को. पुलिस पूछताछ में कई बड़ी जानकारियां भी हाथ लगी हैं. पुलिस सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आई. जो लड़कियां होटल से पकड़ी गई थी उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई थी.

मेरठ के होटल हारमनी इन में अवैध रूप से चल रहे कैसिनो पर कार्रवाई के दौरान नौचंदी थाना पुलिस और सीओ सिविल लाइंस को भी इस कार्रवाई से दूर रखा गया. ये बात भी चर्चा का विषय बनी हुई है. ये होटल हारमनी नौचंदी थाना इलाके में आता है, लेकिन एसएसपी मेरठ विपिन ताडा ने नौचंदी थाना पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी. पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है और जो लोग पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकले थे उन पर भी एक्शन की तैयारी की जा रही है. नवीन अरोड़ा के समर्थन में नौचंदी थाने पहुंचे लोगों ने हंगामा भी किया.

RSS प्रमुख मोहन भागवत से सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात हुई, इन मुद्दों पर हो रही चर्चा

कई महीने से चल रहा था अवैध कैसिनो
मेरठ के होटल हारमीन इन में पिछले कई महीनों से ये अवैध कैसिनो चल रहा था. कई लोग कैसिनों में खेलकर कर्जदार भी हो गए. होटल हारमीन इन का मालिक नवीन अरोडा दिल्ली, मुंबई, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के रईसजादों को यहां बुलाकर कैसिनों खिलवाता था. इसी के साथ ही दिल्ली, मुंबई की मॉडल यहां शराब परोसती थी. पुलिस छापा नहीं पड़ेगा और सुरक्षा की पूरी गारंटी भी दी जाती थी. अपने रसूख का इस्तेमाल भी किया जाता था. आरोप है कि लोग आते थे और यहां उन्हें शराब से लेकर अय्याशी तक कराई जाती थी. पुलिस को ये पुख्ता जानकारी भी हाथ लगी है. एसएसपी मेरठ विपिन ताडा की इस बड़ी कार्यवाही से हड़कंप मचा है.

मेरठ में नई सड़क के पास होटल हारमनी इन में पुलिस के छापे के बाद हड़कंप मचा हुआ है. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले में होटल हारमनी इन के मालिक नवीन अरोडा सहित आठ लोग गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने होटल पर छापा मारकर अवैध रूप से चल रहा कैसिनो पकड़ा था. सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली गई है और कई अहम जानकारियां भी हाथ लगी हैं. हालांकि होटल हारमनी इन के मालिक नवीन अरोड सहित सभी आठ आरोपियों कोर्ट से जमानत मिल गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget