एक्सप्लोरर

मेरठ: कवयित्री अनामिका अंबर ने दर्ज कराई एफआईआर, जानें- क्यों सोशल मीडिया पर शख्स कर रहा था बदनाम

अनामिका अंबर ने अपनी कविताओं के जरिए एक अलग पहचान बनाई है. इस बीच एक शख्स ने अनामिका को बदनाम करने की कोशिश की है. अनामिका ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है.

मेरठ: मेरठ की मशहूर कवयित्री अनामिका अंबर ने सोशल मीडिया पर हो रहे भद्दे कमेंट और टिप्पणी को लेकर सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. अनामिका ने कहा कि उनका भी सुशांत की तरह मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था ताकि वो भी उसी तरह सुसाइड कर लें, लेकिन वो मजबूत हैं और डटकर मुकाबला करेंगी, हार नहीं मानेंगी.

अनामिका को बदनाम करने की कोशिश अनामिका अंबर ने अपनी कविताओं के जरिए एक अलग पहचान बनाई है. इस बीच एक शख्स ने अनामिका को बदनाम करने की कोशिश की है. शख्स चाहता था कि अनामिका कविता की दुनिया को अलविदा कह दें या फिर खुदकुशी कर लें. लेकिन, अनामिका इतनी कमजोर नहीं थीं उन्होंने शख्स को सबक सिखाने के लिए पुलिस की मदद ली है. अनामिका ने पुलिस को पूरी आपबीती बताई जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

विपिन शर्मा नाम के शख्स की है करतूत एबीपी गंगा से खास बातचीत में अनामिका ने बताया शख्स कासगंज का रहने वाला विपिन शर्मा है. जिसने पहले उन्हें अपने यहां कवि सम्मेलन में बुलाया था. लेकिन, जब उन्हें दोबारा बुलाया तो उन्होंने निजी कारणों की वजह से मना कर दिया जिसको लेकर विपिन शर्मा इस कदर नाराज हुआ कि उसने अनामिका को सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने की ठान ली. यही वजह है कि शख्स ने एक के बाद एक लगातार भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए. इसी मामले में अनामिका ने एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी निकल कर सामने आएगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सीएम योगी को कहा धन्यवाद अनामिका अंबर ने प्रदेश सरकार और पुलिस को धन्यवाद कहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहुत ही ज्यादा संजीदा हैं और समय-समय पर वो सख्त कदम उठाते भी रहते हैं. यही वजह है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उन्हें न्याय मिलेगा और जो भी उनके साथ इस तरह का कृत्य कर रहा है वो जल्द ही सलाखों के पीछे होगा.

महिला सुरक्षा लेकर हुआ बड़ा एलान आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा एलान किया है. सीएम ने कहा है कि अगर किसी महिला को सरेराह कोई मनचला छेड़ता है, भद्दे कमेंट करता है या दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देता है तो उसके पोस्टर सभी सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे ताकि उसे जनता के सामने एक्सपोज किया जा सके.

यह भी पढ़ें:

हाथरसः दलित युवती से रेप, गला भी घोंटा, पुलिस पर भी लगे पीड़ितों के धमकाने के आरोप

सीएम योगी बोले- महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों का सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget