एक्सप्लोरर

Meerut: मेरठ कॉलेज में हॉस्टल को निजी संस्थान को बेचने का आरोप, छात्रों ने प्रिंसिपल ऑफिस में किया हंगामा

मेरठ में कॉलेज परिसर के छात्रावासों को निजी हाथों को बेचे जाने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने विरोध किया. उन्होंने प्रिंसिपल ऑफिस में हंगामा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.

UP News: मेरठ (Meerut) कॉलेज परिसर स्थित कई छात्रावासों (Hostel) को निजी हाथों में सौंपे जाने और बेचने का आरोप लगाते हुए सोमवार को दर्जनों छात्रों ने प्रिंसिपल के ऑफिस में हंगामा किया. छात्रों ने हॉस्टल ना खोले जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है. एमए सेकंड ईयर के छात्र विदित तालियान के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों छात्र कॉलेज परिसर स्थित प्रिंसिपल के ऑफिस पहुंचे. जहां छात्रों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया. छात्रों ने बताया कि पिछले लगभग दो सालों से कॉलेज प्रबंधन (College Management) ने कोरोना (Corona) काल का हवाला देते हुए कॉलेज परिसर स्थित सभी छात्रावासों को बंद कर दिया था. 

कुछ साल पहले रेस्तरां को भेज दिया गया था हॉस्टल

कोरोना को समाप्त हुए भी लगभग एक साल होने को है लेकिन इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन ने अब तक हॉस्टल नहीं खोले हैं. जिसके चलते बाहरी छात्र कॉलेज परिसर से बाहर किराए पर महंगे कमरे लेकर रहने को मजबूर हैं. आलम यह है कि कई छात्र तो पैसे ना होने के कारण पढ़ाई छोड़ कर अपने शहरों में वापस लौट चुके हैं. छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन कोरोना काल का बहाना करके कॉलेज परिसर स्थित छात्रावासों को प्राइवेट लोगों को बेच रहा है. कुछ साल पहले ही कॉलेज परिसर स्थित एक छात्रावास को हीरा स्वीट्स के नाम के प्राइवेट संस्थान को बेच दिया गया, जहां अब रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा है. छात्रों ने आरोप लगाया कि बीएनएम हॉस्टल सहित अन्य छात्रावासों के साथ भी कॉलेज प्रबंधन यही करना चाहता है.

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर बनने वाले मोटर पुल का शिलान्यास

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले 24 घंटे में कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों की मांग पर गौर नहीं किया तो छात्र बड़े आंदोलन पर मजबूर होंगे. वहीं, कॉलेज प्रिंसिपल ने इस मामले में छात्रों से मंगलवार शाम 5:00 बजे तक का समय मांगा है. इसी के साथ छात्रों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है. कॉलेज प्रिंसिपल का कहना है कि हॉस्टल की बिल्डिंग बड़ी खराब हालत में है उसमें स्टूडेंट्स को प्रवेश देकर रिस्क नहीं ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें -

Saharanpur: जमीन कब्जाने के मामले में पूर्व MLC हाजी इकबाल-महमूद अली समेत 14 पर केस, 5 गिरफ्तार

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 बार के BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र नेता के रूप में की थी शुरुआत, ऐसा रहा सफर
3 बार के BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र नेता के रूप में की थी शुरुआत, ऐसा रहा सफर
UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
UP पंचायत चुनाव में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, करेगा कारणों की समीक्षा
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget