एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में बच्चों के बीच हुए विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों के साथ चली गोलियां, महिला समेत दो की मौत

Meerut Crime News: मेरठ के सलेमपुर गांव में बच्चों को लेकर जबरदस्त बवाल हो गया है. समुदाय विशेष के दो पक्ष आमने सामने आ गए, जिसके बाद जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग भी हुई.

Meerut Clash: यूपी के मेरठ (Meerut) में बच्चों को लेकर हुए मामूली विवाद में संप्रदाय विशेष के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चलते चले, एक दूसरे पर पथराव किया गया और फायरिंंग (Firing) हुई. इस विवाद में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिले ही छह थानों की पुलिस फोर्स (Police Force) मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला. घटना के बाद से इलाके में तनाव है.

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम खरखौदा थाना क्षेत्र में सलेमपुर गांव के रहने वाले मेहताब और इकबाल के बच्चों के बीच छोटी सी बात को लेकर मारपीट हो गई. जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियर चले, पथराव हुआ. यही नहीं उन्होंने अपने घरों से असलहा भी निकाल लिए और दोनों तरफ ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की गई. 

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे लोग

इसी दौरान इकबाल की पत्नी अफरोज और मस्जिद से नमाज पढ़ कर लौट रहे मेहराज की गोली लगने से मौत हो गई. जबकि कई अन्य लोग घायल भी हो गए. गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़ंकप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पीयूष सिंह, सीओ सिविल लाइन और सीओ किठौर सहित छह थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने हालात को काबू में करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं, दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है. घटना के बाद गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है. 

इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है. पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जबकि कई लोग फरार हो गए हैं. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बाद BJP सांसद साध्वी निरंजन ज्योति के साथ दिखे कुमार विश्वास, सियासी अटकलें शुरू

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget