एक्सप्लोरर

Meerut Blast: मेरठ के लोहिया नगर में मकान में विस्फोट, चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Meerut Blast News: हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस और स्थानीय नागरिक राहत कार्य में जुटे हुए हैं. मकान में दिवाली के पटाखे बनाए जाने की आशंका है.

UP News: मेरठ के लोहिया नगर के एक मकान में मंगलवार (17 अक्टूबर) को जोरदार विस्फोट हुआ. धमाके से पूरा मकान जमींदोज हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. 

हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके के सीओ, थानेदार मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस और स्थानीय नागरिक राहत कार्य में जुटे हुए हैं. मकान के मलबे में आतिशबाजी के कॉटन मिले हैं. आशंका है कि मकान में दिवाली के पटाखे बनाए जा रहे थे. लोहिया नगर के सत्यकाम स्कूल के पास ये हादसा हुआ है.  

तलाशी अभियान जारी

मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने कहा कि हमें चार लोगों की मौत की पुष्टि मिली है और वे सभी पुरुष हैं. अन्य घायल लोग खतरे से बाहर हैं. संभवतः, यह कुछ मशीनरी में कुछ रसायनों के कारण हुआ. हम कोशिश कर रहे हैं सटीक कारण ढूंढें. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वे चार लोग मजदूर थे. विस्फोट का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है. 

सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम योगी ने इस हादसे में जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने एवं घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

अवैध पटाखों से पहले भी हुआ था हादसा

बीते जून के महीने में भी मेरठ में एक घर में धमाका हुआ था. तब विस्फोट से सठला गांव में एक मंजिला मकान की छत ढह गई थी. घर के मालिक को पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल को स्टॉक करने के लिए जगह का उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. विस्फोट से आसपास की इमारतों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं. पुलिस ने बताया था कि आरोपी उसी गांव में दूसरे घर में रहता था. घर पर ताला लगा हुआ था, घटना के समय कोई भी अंदर नहीं था.

दौराला में कोल्ड स्टोरेज में फटा था कंप्रेसर

इससे पहले इसी साल फरवरी के महीने में भी मेरठ में बड़ा हादसा हुआ था. तब मेरठ के दौराला में कोल्ड स्टोरेज में कंप्रेसर फट गया था. विस्फोट के कारण साइट पर लेंटर के नीचे कई मजदूर फंस गए थे. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 7 लोगों की मौत हो गई थी. डीएम दीपक मीणा ने बताया था कि कोल्ड स्टोरेज में विस्फोट के बाद छत गिर गई थी. हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. 

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की सियासत में 'चौधरी परिवार' की बहू की होगी एंट्री? RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किया सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 99 सड़कें अब भी बंद, कैलाश यात्रा में एक श्रद्धालु की मौत
उत्तराखंड में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 99 सड़कें अब भी बंद, कैलाश यात्रा में एक श्रद्धालु की मौत
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Dehradun News: देहरादून से चल रहा था नकली दवाओं का गोरखधंधा, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बन रहीं थी दवाएं; भंडाफोड़
देहरादून से चल रहा था नकली दवाओं का गोरखधंधा, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बन रहीं थी दवाएं; भंडाफोड़
'अगर बच्चे घायल हुए तो पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं', दिल्ली प्रोटेस्ट पर अपर्णा यादव का बड़ा बयान
'अगर बच्चे घायल हुए तो पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं', दिल्ली प्रोटेस्ट पर अपर्णा यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget