एक्सप्लोरर

उमरा के बहाने सऊदी पहुंचा यूपी का युवक, संकट में फंसा तो PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

UP News: यूपी मेरठ के किठौर कस्बे का अली मुर्तजा बीते 26 मार्च को उमरा करने सऊदी गया था. अब अली मुर्तजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो चौंकाने वाले आरोप लगा रहा है.

Meerut News: मेरठ के किठौर कस्बे का रहने वाला अली मुर्तजा नाम का युवक इन दिनों सऊदी अरब में फंसा हुआ है. उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. वीडियो में युवक ने कहा है कि उसे उमरा कराने के नाम पर सऊदी लाया गया, लेकिन अब उसे सीरिया जैसे देशों में ‘जिहाद’ की लड़ाई लड़ने के लिए जबरन भेजने का दबाव बनाया जा रहा है.

अली मुर्तजा 26 मार्च को सऊदी अरब गया था. उसका दावा है कि वहां उसे धार्मिक यात्रा यानी उमरा कराने का भरोसा देकर ले जाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद हालात कुछ और ही निकल आए. वायरल वीडियो में अली घबराया हुआ नजर आ रहा है और उसने भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मदद की गुहार लगाई है.

युवक के परिजनों ने मदद की लगाई गुहार
युवक का कहना है कि यह एक साजिश का हिस्सा हो सकता है, जिसमें भारत के युवाओं को उमरा या नौकरी के नाम पर विदेश बुलाया जाता है और फिर उन्हें गलत रास्ते पर धकेलने की कोशिश होती है. उसने यह भी कहा कि वहां रह रहे कुछ अन्य युवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है, लेकिन वे खुलकर सामने आने से डरते हैं. वीडियो के सामने आने के बाद मेरठ में युवक के परिवार और इलाके में चिंता का माहौल है. परिजनों ने भी स्थानीय प्रशासन और विदेश मंत्रालय से बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाने की अपील की है.

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार कुछ गिरोहों पर आरोप लग चुके हैं कि वे धार्मिक यात्राओं या रोजगार के नाम पर युवाओं को खाड़ी देशों में ले जाकर वहां उन्हें कट्टरपंथी गतिविधियों में झोंकने की कोशिश करते हैं. भारत सरकार ने भी समय-समय पर अपने नागरिकों को सावधान रहने की सलाह दी है.

पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है
अब देखना होगा कि भारत सरकार और विदेश मंत्रालय इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और मेरठ का यह युवक कब तक सकुशल देश वापस लौटता है. फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी वीडियो की सत्यता और उसके संपर्कों की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- 'यूपी की कानून व्यवस्था फेल, पीएम को करना पड़ा हस्तक्षेप..', अजय राय ने साधा निशाना

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget