एक्सप्लोरर

दीपावली से पहले मेरठ में बढ़ा प्रदूषण, हवा की सेहत पर मंडराया खतरा, टॉप टेन लिस्ट में शामिल

Meerut Air Pollution: मेरठ में लगातार हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है. वर्तमान में यहां एयर क्वालिटि इंडेक्स 271 दर्ज किया गया है, आने वाले दिनों में हवा के और खराब होने के आसार हैं.

Meerut News Today: केंद्रीय राजधानी दिल्ली से मजह कुछ किलोमीटर दूरी पर स्थित मेरठ में हवा की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है. हर दिन प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप लेता जा रहा है और दीपावली के नजदीक आते ही हालात और भी गंभीर हो सकते हैं. 

मेरठ में हर रोज हवा की गुणवत्ता के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. इसके बावजूद आम जनता खतरे से अंजान होकर वायु प्रदूषण बढ़ाने वाले सारे कदम उठा रही है. इसके लिए जिम्मेदार विभाग भी अपनी जिम्मेदारी से दूर भाग रहे हैं.

टॉप 10 प्रदूषित शहरों में मेरठ भी शामिल
दीपावली से पहले ही देश के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब हो जाता है. इस बार देश के टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में मेरठ आठवें स्थान पर है. दिल्ली इस सूची में पहले स्थान पर है, जबकि मेरठ का आठवां स्थान चिंता का विषय है. 

भले ही दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का दूसरा चरण लागू हो चुका है, फिर भी हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं दिख रहा है और प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है.

मेरठ में 271 तक पहुंचा AQI
दिल्ली के साथ-साथ मेरठ में भी प्रदूषण का स्तर खतरनाक होता जा रहा है. मंगलवार को मेरठ का AQI 271 दर्ज किया गया, जो लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय है. इसका सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है.

इस दौरान जयभीम नगर में एक्यूआई 257, गंगानगर में 290, पल्लवपुरम में 267, बेगमपुल में 275 और दिल्ली रोड पर 280 दर्ज किया गया है. मौसम भी स्थिर बना हुआ है, जहां दिन का अधिकत तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

दीपावली पर और बिगड़ेगी हवा 
दीपावली पर बड़े पैमाने पर आतिशबाजी होने से प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है. वर्तमान में AQI 271 है, लेकिन दीपावली के दौरान यह खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है. नगर निगम पानी का छिड़काव कर रहा है, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा, जो भविष्य के लिए गंभीर खतरे की घंटी है.

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया ये दावा
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मेरठ के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन प्रकाश यादव ने बताया कि कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के निर्देशों का पालन हो रहा है. दूसरे चरण की कार्रवाई शुरू हो चुकी है.

मेरठ के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन प्रकाश यादव ने बताया कि नगर निगम सहित सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि पानी का छिड़काव जारी रखें और खुले में निर्माण न होने दें. हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और प्रदूषण का स्तर घटाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: UP Bypolls में कांग्रेस कैंडिडेट उतारेगी या नहीं? अजय राय और अविनाश पांडेय ने साफ कर दी तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget