एक्सप्लोरर

Meerut: मजदूरी मांगने पर दिव्यांग युवक की निर्मम हत्या के बाद फोड़ी आंखें, हिरासत में तीन आरोपी

दिव्यांग युवक गांव के ही दो लोगों के खेत पर काम करता था. युवक को तड़पता हुआ देखकर गांव के लोगों के होश उड़ गए. पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई.

UP News: मेरठ (Meerut) में दिवाली (Diwali) की रात दबंगों ने तालिबानी अंदाज में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या (Young Man Murdered) कर दी. कातिल इतने निर्दयी निकले कि उन्होंने युवक की आंखे तक फोड़ डालीं. सुबह मरणासन्न हालत में वह ग्रामीणों को मिला. परिजन और ग्रामीण युवक को अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर एसपी देहात सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची. एसपी देहात ने बताया कि इस मामले में परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए गांव के रहने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.

युवक को बुलाकर ले गए थे दो ग्रामीण

मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के जलालपुर निवासी बिजेंद्र अपने ही गांव के ही रहने वाले दो भाइयों सोनू और सचिन के खेतों पर मजदूरी करता था. परिजनों के मुताबिक मृतक बिजेंद्र मूक-बधिर था. दिवाली की रात सोनू और सचिन गांव के ही रहने वाले एक अन्य युवक के साथ बिजेंद्र को घर से बुलाकर ले गए थे. देर रात तक बिजेंद्र घर वापस नहीं लौटा. उधर, मंगलवार को तड़के खून से लथपथ बिजेंद्र को तड़पते हुए ग्रामीणों ने देखा तो उनके होश उड़ गए. मामले की जानकारी मिलते ही बिजेंद्र के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन और ग्रामीण घायल बिजेंद्र को लेकर थाने पहुंचे. जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही बिजेंद्र की मौत हो गई.

परिजनों ने गांव के दो युवकों पर लगाया आरोप

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी देहात सहित कई थानों की फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की. बताया जाता है कि कातिलों ने धारदार हथियारों से बिजेंद्र की हत्या की थी. बिजेंद्र के शरीर पर चोट के कई निशान थे. इसी के साथ उसकी आंखों को भी किसी नुकीली चीज से फोड़ दिया गया था. लाश को देखते ही पुलिस के भी होश उड़ गए. पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. एसपी देहात केशव मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई ने गांव के रहने वाले सोनू और सचिन नाम के भाइयों सहित सोनू नाम के एक अन्य युवक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है. परिजनों का आरोप है कि बिजेंद्र की मजदूरी की कुछ रकम दोनों भाइयों पर बकाया थी. जिसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी. एसपी देहात ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Firozabad: दो दिनों से लापता बच्ची कुएं में मिली, रेस्क्यू के बाद अस्पताल में भर्ती

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget