एक्सप्लोरर

भाजपा सांसद के मीडिया कोऑर्डिनेटर की कार दुर्घटना में संदिग्ध मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कौशल किशोर मोहनलालगंज से सांसद हैं। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजनों ने शव को गोसाईगंज के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आरोप है कि भानु की हत्या की गई है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे सांसद ने लोगों को शांत कराया।

लखनऊ,एबीपी गंगा। भाजपा सांसद कौशल किशोर के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप सिंह की रायबरेली क्षेत्र के शिवगढ़ में एक कार दुर्घटना में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कौशल किशोर मोहनलालगंज से सांसद हैं। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजनों ने शव को गोसाईगंज के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आरोप है कि भानु की हत्या की गई है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे सांसद ने लोगों को शांत कराया।

गोसाईगंज के मंगहुआ गांव निवासी भानु प्रताप सिंह बुधवार को अपने कुछ साथियों के साथ रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र स्थित रंजीत खेड़ा गूढ़ा गांव गए थे। गाड़ी चालक शिवलाल थाना गोसाईगंज निवासी रामफेर (25) चला रहा था। देर रात वापस आते समय शिवगढ़ क्षेत्र के ही रानीखेड़ा गांव के पास कार-ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में रामफेर और भानु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल भानु को शिवगढ़ सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया।

इसके बाद ग्रामीण और परिजनों ने थाने के पास शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे लंबा जाम लग गया। जानकारी पाकर सांसद कौशल किशोर प्रदर्शन कर रहे लोगों के पास पहुंचे और समझा-बुझाकर उन्हें उन्हें शांत कराया। उधर, शिवगढ़ थानाध्यक्ष अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
Kaushambi News: एलपीजी टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
कौशांबी LPG टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget